क्रिएटिव प्रोफेशन चाहिए तो एनिमेशन क्यों नहीं!






एनिमेशन, नए जमाने का नया प्रोफेशन है। अगर आप इस विषय में कामयाबी हासिल करना चाहते हैं, तो इससे बेहतर कुछ भी नहीं होगा।
यदि आपकी रुचि ड्राइंग, पेंटिंग और स्केचिंग में है और इसी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। तो ट्रेडिशनल प्रोफेशंस की बजाय तेजी से उभरते एनिमेशन व गेमिंग सेक्टर में अपने हुनर को दिखाकर हर माह लाखों रुपए कमा सकते हैं।
एक ताजा अध्ययन के मुताबिक यह इंडस्ट्री 30 प्रतिशत की विकास दर के साथ आगे बढ़ रही है और विकास की इस गति को देखते हुए आगे इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।
भारत में इस समय गेम डेवलपमेंट करने वाले स्किल्ड लोगों की डिमांड बहुत ज्यादा है। इस तरह का कोर्स कंप्लीट करने के बाद इंडस्ट्री में आने वाले पेशेवर युवाओं को शुरुआत से ही 20-25 हजार रुपए प्रतिमाह की नौकरी आसानी से मिल सकती है।
कार्टून फिल्मों का दौर
कार्टून फिल्में कार्टून फिल्मों के निर्माण में एनिमेशन व मल्टीमीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत में पहले कार्टून फिल्में विदेशों से बनकर आती थीं। लेकिन यह ट्रेंड दिनों दिन बढ़ता गया और अब यहीं एनिमेशन का निर्माण हो रहा है।
इंटरनेट के अलावा इंटरेक्टिव सीडी तैयार करने का भी मल्टीमीडिया इंडस्ट्री में तेजी से विकास हुआ है। इस फील्ड में एंट्री के लिए वेब इंजीनियरिंग का कोर्स करना जरूरी होता है। कोर्स के बाद आप आरंभ में प्रतिमाह 20 हजार रुपए कमा सकते हैं, और यदि आप क्रिएटिव वर्क करते हैं, तो और ज्यादा कमाई कर सकते हैं।
यह पाठ्यक्रम है बेहतर
एनिमेशन एवं मल्टीमीडिया का कोर्स विशेषतौर पर 15 माह का होता है। कोर्स के अंतर्गत पेज सेटिंग, ग्राफिक्स डिजाइन, 2-डी एवं 3-डी एनिमेशन, साउंड एडिटिंग, फोटो एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग, साउंड मिक्सिंग, वीडियो मिक्सिंग, स्पेशल इफेक्ट्स, वेब डिजाइनिंग, कंप्यूटराइज्ड ड्रेस डिजाइनिंग, विज्ञापन डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग आदि का अध्ययन शामिल है।
औपचारिक शिक्षा के बाद मल्टीमीडिया और एनिमेशन सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग लेकर युवा आसानी से कुशल एनिमेटर बन सकते हैं।
अगर इस क्षेत्र में उच्च अध्ययन करना चाहते हैं तो एनिमेशन और मल्टीमीडिया में प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रोग्राम ज्वाइन कर सकते हैं।
इसमें जिन क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल की जा सकती है, वे हैं : 3-डी या 2-डी मॉडलिंग, स्पेशल एफओएक्स क्रिएशन, एनिमेशन, कैरेक्टर डिजाइन, गेम्स डिजाइन और इंटरेक्शन डिजाइन।
योग्यता
मल्टीमीडिया कोर्स के लिए कम से कम 12वीं पास स्टूडेंट्स को इस कोर्स में एडमिशन दिया जाता है। इसके लिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान और क्रिएटिविटी सफलता की शर्त है।
कई संस्थानों द्वारा मल्टीमीडिया में डिप्लोमा, सर्टिफिकेट व पीजी डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जाते हैं।
कुछ विश्वविद्यालय एनिमेशन में पीजी कोर्स भी संचालित कर रहे हैं। इनमें आप ग्रेजुएशन के बाद एडमिशन ले सकते हैं। खास बात यह है कि अगर आपने बीएफए या एमएफए किया है, तो आप ड्राइंग व विजुअल इफेक्ट्स की बारीकियां आसानी से समझ सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume