पश्चिम रेलवे भर्ती 2021: 10वीं पास के लिए 2226 अप्रेंटिस पदों की निकली भर्ती, 10 नवंबर तक होगा आवेदन

 



 वेस्टर्न रेलवे ने विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.

वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2021: वेस्टर्न रेलवे ने विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से सक्रिय होगी. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2021 है.


इस भर्ती के लिए कुल 2226 रिक्तियों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.  उम्मीदवार नीचे डिवीजन-वाइज रिक्ति ब्रेक अप, पात्रता, चयन मानदंड और अन्य विवरण देख सकते हैं.


महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन आवेदन जमा शुरू होने की तिथि: 11 अक्टूबर 2021

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 11 नवंबर 2021



RRC WCR भर्ती 2021 पात्रता मानदंड:

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए. एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र भी होना चाहिए.

RRC WCR भर्ती 2021 आयु सीमा - 15 से 24 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी)


RRC WCR भर्ती 2021 चयन मानदंड:

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.



RRC WCR भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें:

इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 


1 Comments

Previous Post Next Post
संस्कार News
संस्कार News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume