श्री अग्रवाल सेवा संस्था की अग्रोहाधाम यात्रा संपन्न

 अजमेर  (    )   श्री अग्रवाल सेवा संस्था की दो दिवसीय अग्रोहा यात्रा संपन्न हुई इसमें खाटू श्यामज़ी, राणीसती झुंझुनू , इच्छापूर्ण बालाजी सरदारशहर और सालासर बालाजी के दर्शन कराए गए।

         संस्था सचिव संदीप बंसल ने बताया कि अग्र बंधुओ को अग्रवंश की संस्कृति तथा महाराजा अग्रसेन जी की राजधानी तथा उनके जीवन चरित्र एवं इतिहास का परिचय करने के उद्देश्य से दो दिवसीय अग्रोहा धाम की 85 सदस्यीय यह यात्रा दो बसों में संस्था अध्यक्ष अजेयपाल चौधरी सचिव संदीप बंसल के नेतृत्व तथा दिनेश जैन के मुख्य संयोजकतत्व में यह यात्रा अग्रवाल स्कूल से प्रारंभ हुई, यात्रा को संस्था संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विष्णु चौधरी, संरक्षक प्रदीप बंसल, वरिष्ठ अधिवक्ता गणेशीलाल अग्रवाल तथा सत्यनारायण चौधरी आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
         यात्रा के पहले दिन अजमेर से खाटू श्याम ज़ी के दर्शन किये फिर झुंझुनू स्थित राणीसती दादी के दर्शन किये, वहां पर झुंझुनू जिला कलेक्टर अजमेर निवासी अरुण गर्ग ने यात्रा की अगवानी की तथा यात्रा के सदस्यों का स्वागत करते हुए आत्मीयता से मुलाकात की। वहां से यात्रा हिसार जिले में स्थित अग्रोहा धाम पहुंची वहां रात्रि विश्राम किया।
        यात्रा के दूसरे दिन सभी ने अग्रवाल धाम स्थित माता महालक्ष्मी तथा अग्रसेन जी के मंदिर, पवित्र गुफा एवं अग्रोहा शक्तिपीठ के दर्शन किए, अग्रोहा धाम माता महालक्ष्मी के मंदिर में आरती के पश्चात अजमेर के भजन गायक सुनील गोयल शंटी ने महाराजा अग्रसेन जी, महालक्ष्मी जी, खाटू श्याम तथा रानीसती के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया तथा लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
        वहां से यात्रा सरदारशहर स्थित इच्छापूर्ण बालाजी के दर्शन करके सालासर बालाजी पहुंची, सालासर बालाजी को संस्था सदस्य गणेशीलाल अग्रवाल व सुबोध गर्ग की ओर से सवामणि प्रसाद चढ़ाया गया, यह प्रसाद सभी यात्रियों को वितरित किया गया। सालासर बालाजी से यात्रा अजमेर देर रात को अजमेर पहुंचकर संपन्न हुई।
         यात्रा के संयोजक के ज़ी गोयल, प्रदीप बंसल, राजेंद्र अग्रवाल, राकेश टकसाली, अनिल गर्ग  के अथक प्रयासों से पारिवारिक वातावरण में सम्पन्न हुई, इस यात्रा में अध्यक्ष अजेयपाल चौधरी, सचिव संदीप बंसल, संरक्षक प्रदीप बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेशीलाल अग्रवाल, सुबोध गर्ग, दिनेश जैन, रामावतार गोंदवाले, अनिल मित्तल, नंदकिशोर गोयल, सुनील गोयल आदि कई गणमान्य व्यक्तियो सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी शामिल थी।

संदीप बंसल (सचिव)
9829231667, 7410890000
श्री अग्रवाल सेवा संस्था, अजमेर

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume