कॅरियर का ऑफ बीट पाथ

परीक्षा खत्म होने के बाद स्टूडेंट्स के सामने किसी बढिया कोर्स में प्रवेश की चुनौती होती है। बहुत से छात्र इस चुनौती को सफलतापूर्वक पार कर लेते हैं तो बडी संख्या में छात्रों को निराशा हाथ लगती है। लेकिन अब इन स्टूडेंट्स को निराश होने की जरूरत नहीं है। आज कॅरियर के फैलते दायरे में मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसे मेन स्ट्रीम कॅरियर के अलावा भी ऐसे कई ऑफ बीट कोर्स लोकप्रिय हो रहे हैं जिन्हें चुनकर आप अपना कॅरियर बुलंद कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन कोर्सो के जरिए आप बचपन के किसी स्किल्स/पैशन/शौक को भी परवान चढा सकते हैं।
कोरियोग्राफर
कोरियोग्राफी यानि डांसिंग एक कॅरियर के तौर पर अपनी पुख्ता जगह बना रही है। इस क्षेत्र में इंट्री लेने से पहले आपको तरह-तरह के डांस कंपोजीशन, गजब की कल्पनाशक्ति के साथ संगीत की धुनों में भी माहिर होना पडेगा। कोरियाग्राफर के लिए फिल्म, म्यूजिक, टेलीविजन, डांस इंस्टीट्यूट्स में बढिया मौके होते हैं।
जेमोलॉजी
कहते हैं हीरे की परख केवल जौहरी को ही होती है, लेकिन आज इस क्षेत्र में बढती टेक्नोलॉजी की भूमिका के चलते जेमोलॉजी में अवसरों का दायरा परंपरागत सुनार की दुकानों से आगे बढ चुका है। यहां इंट्री लेने वाले युवाओं को रत्न, धातुओं की गहरी जानकारी के साथ उनके डिजाइन, मार्केटिंग के काम में भी निपुण होना पडता है। कई यूनिवर्सिटी व संस्थान जेमोलॉजी में डिप्लोमा लेवल कोर्स ऑफर करते हैं।
टी टेस्टर
यदि आप चाय के दीवाने हैं और उसकी अलग-अलग किस्मों, तासीरों की भी अच्छी जानकारी रखते हैं तो अपने इस हुनर को कॅरियर बना सकते हैं। आज देश में?बडे-बडे टी/कॉफी शॉप्स से लेकर टी बोर्ड ऑफ इंडिया में टी टेस्टर्स को हाथों-हाथ लिया जाता है। यहां फूड साइंस में ली गई डिग्री या संबंधित क्षेत्रों में कार्य अनुभव बहुत काम आता है।
अंडरवाटर डाइ¨वग
आज उन युवाओं की बिल्कुल कमी नही है, जिन्हें जोखिम भरे कामों में लुत्फ आता है। ऐसे युवाओं के लिए स्कूबा डाइविंग बेहतर विकल्प है। स्कूबा डाइवर्स/अंडरवॉटर डाइवर्स समुद्र में गोता लगा ओसिनोग्राफिंग, शोध या फिर रेस्क्यू ऑपरेशन्स को अंजाम देते हैं। आज इस क्षेत्र में प्रशिक्षण देने वाले संस्थानों की कमी नहीं है।
फिटनेस ट्रेनर
आज के बिजी शिड्यूल में फिटनेस बरकरार रखने के लिए लोग बडी संख्या में ट्रेनर का सहारा ले रहे हैं। आंकडे बताते हैं कि फिटनेस के प्रति बढे रुझान के चलते आने वाले पांच सालों में पांच लाख से ज्यादा ट्रेंड फिटनेस प्रोफेशनल्स की जरूरत पडने वाली है। ऐसे में माना जा सकता है कि फिटनेस में रुचि रख रहे युवाओं के लिए यहां दमदार मौके हैं।
प्रोफेशनल ब्लॉगर
आज के आईटी क्रांति के युग में हर कोई ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुडना चाहता है, जिसमें ब्लॉग राइटिंग संवाद कायम करने का एक महत्वपूर्ण जरिया बन उभरा है। ऐसे में यह फील्ड उन युवाओं के लिए भी अहम है, जिन्हें लिखना पसंद है। ऐसे लोग किसी फर्म, कॉरपोरेट सेक्टर से जुडकर या किसी व्यक्ति के लिये पर्सनल ब्लागिंग कर कॅरियर चमका सकते हैं।
गिफ्ट रैपर
तेजी से बदली अर्थव्यवस्था ने कुछ सामान्य चलनों में फर्क ला दिया है। गिफ्ट देना ऐसा ही चलन है। आज यह फील्ड प्रोफेशनल हो चुकी है, जहां बडी तादाद में उन लोगों की जरूरत है जो आकर्षक ढंग से गिफ्ट पैक कर सकते हों। बडे-बडे आफिसों, क ॉरपोरेट घरानों में ऐसे लोगों के लिए इन दिनों काम की गुंजाइशें हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume