संगीत में कॅरियर

संगीत की दुनिया में अगर आप भी करियर बनाने की इच्छा रखते हैं तो डिस्क जॉकी के तौर पर करियर की तलाश कर सकते हैं।
डीजे बनने के लिए आम तौर पर बिगनिंग और फिर उसके बाद एडवांस कोर्स किया जा सकता है। बिगनिंग कोर्स में दो गानों की मिक्सिंग या फिर दोगानों को एक साथ बजाने की कला सिखाई जाती है। साथ ही जिस आयोजन में आप म्यूजिक की धुन पर वहां शरीक लोगों को नचा और मस्त कर रहे हैं उसे किस तरह गर्म किया जाए और फिर किस तरह लोगों के जोश का बढाने के बाद कैसे ठंडा किया जाए, यह सब कुछ सिखाया जाता है।
एक बार आपको बेसिक जानकारी हो जाए तो इसके बाद आप एडवांस कोर्स के लिए बढ सकते हैं। जिसमें प्रोडक्शन संबंधी जानकारी दी जाती है। जहां तक आय का सवाल है तो शुरुआती दौर में डिस्क जॉकी सात से दस हजार रुपये प्रति माह की आय प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन एक बार नाम और शोहरत मिलने के बाद मासिक आय पचास से लाख रुपये को भी पार करती है। निजी पार्टीज और शादी जैसे उत्सवों के अलावा होटल्स और डिस्को थेक में डिस्क जॉकी की डिमांड बढ रही है। इसके अलावा रेडियो स्टेशंज में भी संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। इस क्षेत्र में आने के बाद काम की संभावनाओं की कमी नहीं महसूस होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume