करें इंटरव्यू की सही तैयारी

किसी भी प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान में दाखिला पाना हो या अच्छी कम्पनी में मनपसंद नौकरी पाने की चाह हो, अपने उद्देश्य में कामयाबी उसी को मिलती है जो इंटरव्यू यानी साक्षात्कार के लिए पूरी तरह तैयार हो और उसमें बेहतरीन प्रदर्शन करे।

नौकरी हेतु लिए जाने वाले साक्षात्कारों में आमतौर पर पूछे जाने वाले सवालों में ये प्रश्न शामिल होते हैं- आप वर्तमान कम्पनी को क्यों छोडऩा चाहते हैं? इस कम्पनी में ही काम क्यों करना चाहते हैं? अगले पांच साल बाद आप खुद को कहां देखते हैं? आप कितना वेतन चाहते हैं?

यह बात भी ध्यान में रखें कि हर तरह का साक्षात्कार अलग होता है। जैस आमतौर पर सिविल सेवा परीक्षा का साक्षात्कार विश्वविद्यालयी प्रायोगिक परीक्षाओं की मौखिक परीक्षाओं जैसा नहीं होता है और न ही अन्य नौकरियों के लिए जाने वाले साक्षात्कार की तरह प्रत्याशियों की खिंचाई वाला होता है। इसके बोर्ड में बैठने वाले सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञ होने के साथ ही साक्षात्कार लेने के प्रति अत्यंत गंभीर होते हैं। साक्षात्कार के समय केवल विषयगत ज्ञान की जानकारी नहीं ली जाती। साक्षात्कार के लिए बौद्धिक ज्ञान जितना आवश्यक है, उतना ही व्यावहारिक ज्ञान भी जरूरी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
संस्कार News
संस्कार News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume