अपनी ऊर्जा का प्रबंधन करें

कर्मचारियों से कम्पनियों की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। जैसे-जैसे उम्मीदें बढ़ रही हैं समय की कमी से परेशान कर्मचारियों को तीव्र गति से काम करने के लिए निरंतर जूझना पड़ रहा है। ऐसे में आप अपने दिन को खींचकर ज्यादा लम्बा तो नहीं कर सकते लेकिन अपनी ऊर्जा को तरोताजा जरूर कर सकते हैं। चतुराई से काम करने और थकान से बचने के लिए इन चार सरल तरीकों पर अमल करें:

छोटे लेकिन नियमित ब्रेक लें : हर डेढ़ दो घंटे बाद अपनी डैस्क से उठ जाएं। थोड़ा टहलें, पानी पिएं या पैर पसारें।

धन्यवाद कहें : सकारात्मक होने से आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है। नियमित रूप से दूसरों की प्रशंसा करते रहें।

बाधाओं को कम करें : जब आप ऐसे काम करें, जिनमें एकाग्रता की जरूरत हो तो फोन और ईमेल से दूर रहें। इसके बजाय अपनी दिनचर्या में ईमेल या फोन का जवाब देने की कोई निश्चित अवधि तय कर लें।

अपना मनपसंद काम करें : जान लें कि आपकी शक्तियां किन क्षेत्रों में हैं और आपको कौन से काम करने में आनंद आता है। ऐसा कार्यों को अधिक करने के उपाय खोजें। साथ ही जिन कार्यों में आपको थकान महसूस होती है, उन्हें कम करने के तरीकें खोजें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume