ऑफिस में तनाव को कहें बाय

आज हम करियर और जॉब के प्रति इतने क्रेजी हो चुके हैं कि अपने लिए सोचने का वक्त ही नहीं निकाल पाते। स्वयं को पूरा दिन काम में व्यस्त रखते हैं और देर शाम तक, भाग-दौड़ के कारण इतना थक जाते हैं कि शरीर में हिम्मत ही नहीं बचती। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए ऑफिस में अपनी सीट पर बैठे-बैठे सिर्फ पांच-दस मिनट में कुछ ऐसे योगासन कर सकते हैं जो फिटनैस बनाए रखने के साथ-साथ आपको तनावमुक्त कर देंगे और आप पूरी चुस्ती से काम में जुट जाएंगे।

ध्यान दें : योग करते वक्त निम्न बातों का ध्यान रखें :

1  जो दस मिनट आप योग के लिए रख रहे हैं, उसमें कोई  बाधा नहीं आनी चाहिए यानी आप फ्री हों।

2  अधिक वजनी भोजन न खाएं।

3  दिन-भर खूब पानी पिएं ताकि पेट साफ रहे।

पीठ का व्यायाम :
कुर्सी पर बैठे-बैठे पीठ दर्द होने लगती है। इस कसरत से पीठ की मांसपेशियों में तनाव कम होगा और रक्त संचार ठीक होगा।

4  कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं और अपने दोनों हाथों को नीचे की तरफ से पीठ की ओर ले जाकर उंगलियों को आपस में जकड़ लें। गहरी सांस खींचते हुए कंधों को नीचे झुकाएं और अपनी छाती धीरे-धीरे आगे की तरफ पुश करें। इस स्थिति में 10-15 सैकेंड रुकें, फिर धीरे-धीरे पहली अवस्था में आ जाएं। ऐसा तीन बार करें।

गर्दन का व्यायाम :
गर्दन की अकडऩ को दूर करने के लिए यह व्यायाम करें।

5  कुर्सी पर सीधा बैठें व अपनी पीठ सीधी रखें। अब पांच बार अपनी गर्दन ऊपर व नीचे, दाएं व बाएं घुमाएं।

6  अपनी उंगलियों को कंधे पर रखें और कोहनियों को चेहरे के सामने लाएं। सांस ऊपर खींचते हुए कोहनियों को घड़ी की सुइयों की दिशा में घुमाएं। ऐसा पांच बार करें। इसके बाद एक बार फिर कोहनियों को घड़ी की विपरीत दिशा के अनुसार घुमाएं।

पैरों का व्यायाम : पैरों का दर्द और घुटनों को मजबूती प्रदान करने के लिए यह करें :

7 कुर्सी पर बैठे-बैठे पीठ सीधी करें व दोनों हाथों से कुर्सी के हैंडल पकड़ लें। धीरे-धीरे सांस खींचे व पैरों को बिना घुटने मोड़े ऊपर उठाएं। जब आपके पैर कुर्सी की सीट की सीध में आ जाएं तो इस स्थिति में दस सैकेंड तक रहें, फिर पैर नीचे ले जाएं। ऐसा पांच बार करें।

बांहों का व्यायाम :
लिखने का काम करते या कम्प्यूटर पर काम करते वक्त हाथों की उंगलियां व बांहें थक जाती हैं। ऐसे में बांहों को सीधा अपने सामने लाएं और हाथों को मुट्ठी की तरह बंद कर के 10-10 बार दाएं-बाएं घुमाएं।

कंधों को स्ट्रैच करें :
अपने दोनों हाथों को सिर की पिछली साइड पर रखें व आपस में उंगलियों को लॉक कर लें। गहरी सांस लेते हुए सिर को पीछे की तरफ धकेलें। ऐसा पांच बार करें।

तनाव की अवस्था में

कई बार व्यायाम करने का भी समय नहीं मिल पाता तो ऐसे में पांच मिनट के लिए कुर्सी पर आराम से आंखें बंद कर के बैठ जाएं और मन में ऐसा  सोचें कि आप एक बाल्टी में से पानी निकाल कर फैंकते जा रहे हैं। अब एक गहरी सांस लें और आंखें खोल दें। आप खुद को तनाव रहित महसूस करेंगे।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume