महिला हो या पुरुष- उसकी हार्दिक इच्छा होती है कि वह सुंदर दिखे। भारत में आज भी महिलाओं की योग्यता उतना सम्मान नहीं होता, जितना कि उनकी सुंदरता का। अत: आज प्रत्येक नारी खुद को सुंदर व आकर्षक प्रदर्शित करना चाहती है। उसकी इसी चाहत ने आज एक नए कैरियर को पंख लगा दिए हैं। यह कैरियर है- ब्यूटीशियन का। बतौर ब्यूटीशियन आप खुद को दो प्रकार से व्यवस्थित कर सकती हैं- खुद अपना ब्यूटी पॉर्लर खोलकर अथवा प्रतिष्ठिïत ब्यूटी पॉर्लरों में नौकरी करके।
पाश्चात्य संस्कृति का तेजी से होता विस्तार, व्यक्तित्व के प्रति सजगता तथा सम्पन्न और आकर्षक दिखने की होड़ ने 'ब्यूटी पार्लरÓ जैसे हुनर को एक बेहतरीन व्यवसाय में तब्दील कर दिया है। ब्यूटी पार्लर सिर्फ शहरी व आधुनिक परिवेश में ही फल-फूल रहे हों ऐसा नहीं है। सुदूरवर्ती गांवों तथा मझौले कस्बों मे्ं भी ब्यूटी पार्लरों का जाल बिछता चला जा रहा है। जैसे-जैसे शिक्षा व टी.वी. क्रांति का विस्तार होता जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों की चेतना तथा चीजों को समझने व जानने की प्रवृत्ति में भी इजाफा हो रहा है। यह बात ब्यूटी पार्लरों पर भी लागू होती है। भौतिकतावादी चमक-दमक की इस दुनिया में लोग खूबसूरत व आकर्षक दिखने के लिए अंधाधुंध खर्च कर रहे हैं। उच्च तथा मध्यम वर्ग के तबके में तो मानो इस सबके लिए एक प्रतियोगिता-सी छिड़ गई है।
इस सबका यह नतीजा निकला है कि ब्यूटी पार्लरों में प्रतिदिन भीड़ बढ़ती जा रही है। मुंहमांगे दाम देने के बावजूद भी कुशल 'ब्यूटीशियनÓ से ट्रीटमेंट लेने के लिए महिलाएं घंटों इंतजार करती हैं। मात्र युवतियों में ही सौंदर्य रक्षा के प्रति रुचि बढ़ी हुई हो ऐसा नहीं है, अब तो पुरुष भी बाकायदा ब्यूटी पार्लर जाने लगे हैं। अनेक ब्यूटी पार्लरों में पुरुष वर्ग के लिए अलग से व्यवस्था की जाने लगी है। मध्यम व अभिजात्य वर्ग की नवयुवतियां सजन-संवरने तथा हेयर ड्रेसिंग कराने नियमित रूप से ब्यूटीशियन के पास जाती हैं।
अधेड़ उम्र की महिलाएं भी चेहरे पर झुर्रियां बर्दाश्त नहीं करतीं। एक-से-एक नई विधि जो बाजार में प्रचलित या उपलब्ध है, उसे उपयोग में लाकर वो चिरयुवा बनी व दिखती रहना चाहती है। महिलाएं कुशल व अनुभवी सौंदर्य विशेषज्ञ से ब्लीचिंग, फेशियल, मैनीक्योर तो करवाती ही हैं, शरीर के किसी भी अंग में विकृति होने पर प्लास्टिक सर्जरी कराने से भी नहीं चूकतीं।
ब्यूटीशियन के क्षेत्र में काम करने के लिए मन बना रहे युवाओं के लिए यह व्यवसाय भारी मुनाफे का साबित हो रहा है। इस क्षेत्र में कुशल व योग्य लोगों की मांग हमेशा बनी रहती है। एक अर्सा पहले केश व त्वचा के क्षेत्र में पुरुष वर्ग का बोलबाला था किन्तु अब इस व्यवसाय में महिलाएं भी अपने नाम का सिक्का चला रही हैं। शहनाज हुसैन इस क्षेत्र की ऐसे ही हस्ती हैं, जिनका नाम आज दुनियाभर में मशहूर है।
शहनाज हुसैन ब्यूटी पार्लर्स के क्षेत्र में एक नाम है विश्वास व कार्यकुशलता का। भारतभर में हजारों सैलून शहनाज हुसैन के प्रधान सैलून के सम्बद्ध हैं। उनकी लाखों शिष्याएं आज करोड़ों लोगों को सेहत व सौंदर्य की अमूल्य निधि बांट रही हैं। बंदना लूथरा व ब्लासम कोचर की कामयाबी भी सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। इस क्षेत्र को अपने कैरियर के रूप में चुनने के लिए शिक्षा राह का रोड़ा नहीं है। हिंदी व अंग्रेजी भाषा का पर्याप्त ज्ञान आपको तरक्की की मंजिल तक पहुंचाएगा। फिर भी दसवीं या इंटर तक शिक्षित युवा इस व्यवसाय की बारीकियों को समझकर अच्छा-खासा व्यवसाय कर सकते हैं। ब्यूटीशियन, ब्यूटीकल्चर, हेयर ड्रेसर तथा हेल्थ स्लिम असिस्टेंट से जुड़ी जानकारियों वाले तकनीकी कोर्स आजकल बहुआयामी तथा रोजगारोन्मुखी हो चुके हैं। आप बेहद थोड़ी-सी पूंजी से अपना काम प्रारंभ कर सकते हैं। मोटेतौर पर बीस से तीस हजार रुपए मूल्य की लागत के साथ ब्यूटी पार्लर खोला जा सकता है। इस समस्य धनराशि में आधुनिक उपकरण, साज-सज्जा तथा कॉस्मेटिक प्रसाधन भी आ जाएंगे।
सौंदर्य के प्रति बढ़ती जागरूकता का अंदाजा हम इस बात से भी लगा सकते हैं कि आज सौंदर्य चिकित्सा या कॉस्मेटोलॉजी का कारोबार 1500 करोड़ रुपये सालाना से भी अधिक है। अनेक कॉस्टमेटोलॉजिस्ट फिटनेस में विशेषज्ञता अर्जित करके अपने 'हैल्थ क्लबÓ या 'जिमÓ खोल लेते हैं। फिटनेस के प्रति तेजी से बढ़ते रुझान ने इस क्षेत्र में भी धन, सम्मान की वर्षा कर दी है। इस व्यवसाय में लगे लोगों का मानना है कि एक साधारण ब्यूटी पॉर्लर से डेढ़ से चार हजार रुपये महीना सामान्यत: कमाया जा सकता है। फिल्मों, टी.वी. धारावाहिकों तथा ग्लैमर से जुड़े अन्य क्षेत्रों में ब्यूटीशियनों की आमदनी लाखों में होती है।
आज सरकारी व निजी क्षेत्र के संस्थान ब्यूटीशियंस के लिए प्रशिक्षण व डिप्लोमा पाठï्यक्रम चला रहे हैं। यही नहीं प्रत्येक शहर में खुल रही 'ब्यूटी शॉपÓ तथा 'ब्यूटी पॉर्लर्सÓ में 'ऑन द जॉबÓ प्रशिक्षण भी लिया जा सकता है। इस तरह के प्रशिक्षण से एक ओर जहां अनुभव में इजाफा होता है, वहीं दूसरी ओर आमदनी का एक अच्छा-खासा जरिया भी कायम हो जाता है। हेयर ड्रेसिंग, हेयर कटिंग, ब्लीचिंग, टï्यूमिंग, ग्रूमिंग, मेकअप, पैडीक्योर, मैनीक्योर, फेशियल, ब्यूटी कल्चर, मेहंदी डाई आदि में भी प्रशिक्षण कोर्स किया जा सकता है। सामान्यत: ब्यूटीशियन का कोर्स तीन माह से लेकर दो वर्ष की अवधि का होता है। परन्तु निजी क्षेत्र के संस्थान छह माह का भी प्रशिक्षण पाठï्यक्रम संचालित कर रहे हैं। इन कोर्सों में उम्र की कोई सीमा नहीं है।
ब्यूटीशियन का कोर्स करने के बाद ब्यूटी पार्लर खोलने के अलावा टी.वी. सीरियल, वीडियो, संगीत एलबम, एड फिल्मों, मॉडलिंग संस्थानों तथा फिल्मों में भी मेकअप आर्टिस्ट बनने की संभावना निहित है। बॉडी मसाज तथा एरोमा थैरेपिस्ट भी बना जा सकता है। आजकल कई बड़ी कंपनियां, जो ब्यूटी व मेकअप का व्यवसाय करती हैं, उन्हीं युवतियों को सेल्स गल्र्स के रूप में अनुबंधित करती हैं जिन्हें इस क्षेत्र की जानकारी होती है।
प्रशिक्षण संस्थान
इंडिया इन्टरनेशनल ट्रेड सेंटर, आत्माराम हाउस, 6-सी छठी मंजिल, 1 टालस्टाय मार्ग, नई दिल्ली-110001
यू.वी.सी.टी. दूसरी मंजिल, कम्युनिटी फेसिलिटी सेंटर, विशाल एन्क्लेव, पो.बा. नं. 6569 नई दिल्ली- 110027
आई.आई.टी.सी. हाउस, सी 1/219, लाजपत नगर-ढ्ढढ्ढ नई दिल्ली-110024
महारानी बाग वुमंस पॉलिटेक्निक, नई दिल्ली
वुमंस वल्र्ड, एम-86, ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली
इंटरनेशनल वुमंस पॉलिटेक्निक, साउथ एक्सटेंशन, नई दिल्ली
राष्टï्रीय महिला व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-ङ्गढ्ढ नोएडा-गौतम बुद्ध नगर-20130 (उ.प्र.)
स्नेल हंस इंटरनेशनल, 58 राम महल, माहिम पश्चिम, रेलवे स्टेशन के समीप, मुंबई
ब्यूटिक ब्यूटी इंस्टीट्यूट, सिटी लाइट सिनेमा के पीछे, माहिम मुंबई-400016
शहनाज हुसैन-हर्बल ब्यूटी पॉर्लर, जूहू- (मुंबई) 400049
ब्यूटी कल्चर एंड हेयर ड्रेसिंग, महिला पॉलिटेक्निक, ए-3 साउथ एक्सटेंशन, पार्ट-ढ्ढढ्ढ रिंग रोड नई दिल्ली- 110049
ब्यूटी कल्चर एण्ड सैलून मैनेजमेंट, देहली इंस्टीटï्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड सर्विसेज, सी-2/279 जनकपुरी, नई दिल्ली- 110058
डिप्लोमा कोर्स इन ब्यूटी एंड स्किन केयर, शहनाज हुसैन वुमंस वल्र्ड इंटरनेशनल-बी 40, ग्रेटर कैलाश पार्ट-1, नई दिल्ली-110048
कोर्स इन हेयर स्टाइलिंग एंड ब्राइडल मेकअप, हबीब बेयर अकादमी- एम-3, साउथ एक्सटेंशन नई दिल्ली- 110049
प्रोफेशनल मेकअप एंड हेयर ड्रेसिंग, स्माइल्स-ए-160 आजाद नगर एम.आई.जी. कॉलोनी, वीरा देसाई रोड, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई-400058