चंद कदम के फासले पर आपके सपनों की मंजिल-कंप्यूटर टेक्नोलॉजी


आधुनिक युग का सबसे बड़ा चमत्कार है 'कंप्यूटरÓ। आज प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का बोलबाला है, हो भी क्यों नहीं- इसने लोगों के लिए समस्या बने एक-से-एक जटिल कार्यों को चुटकी बजाते हल करने का विकल्प जो प्रदान किया है। आज के युग को दूसरे शब्दों में कंप्यूटर का युग भी कहा जा सकता है। विशेषज्ञों का मंतव्य है कि आने वाले समय में जिन लोगों को कंप्यूटर की जानकारी नहीं होगी वो शिक्षित होने के बावजूद अनपढ़ जैसे रहेंगे। कंप्यूटर में प्रशिक्षित कोई भी युवक-युवती आज खाली नहीं है। ऐसे भी लोगों की कमी नहीं जो इस क्षेत्र में भारी नाम व दाम अर्जित कर रहे हैं।
कंप्यूटर टेक्नोलॉजी ने आज विश्व की संरचना ही बदल डाली है। कंप्यूटर के अभाव में आज किसी भी क्षेत्र में प्रगति कर पाना असंभव है। आजकल पब्लिक स्कूलों में नर्सरी स्तर से ही बच्चों को कंप्यूटर एक विशेष विषय की भांति पढ़ाया, सिखाया जाने लगा है। एक सर्वेक्षण के बाद जो तथ्य सामने आए हैं, उनके मुताबिक भविष्य में कंप्यूटर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा बन जाएगा। आप कितने ही शिक्षित क्यों न हों, यदि आपको कंप्यूटर का ज्ञान नहीं है तो आपकी शिक्षा अधूरी ही समझी जाएगी।
कंप्यूटर ने भारतीय शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के समक्ष रोजगार के नए द्वार खोल दिए हैं। रेलवे टिकिट काउंटर, इंडियन एयरलाइंस, शेयर बाजार, बैंकिंग, कंस्ट्रक्शन, मीडिया, पोस्ट सेवाएं, अस्पताल, फैशन विज्ञान, दूरसंचार युद्ध, व्यापार, अंतरिक्ष विज्ञान, भू-गर्भ विज्ञान आदि अनेक क्षेत्रों में कंप्यूटर कार्यशैली का एक अभिन्न अंग बन चुका है। निजी क्षेत्र की प्रत्येक प्रतिष्ठिïत संस्था का नेटवर्क आज कंप्यूटर के दम से संचालित होता है।
कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के तहत प्रयुक्त की जाने वाली एक छोटी-सी फ्लॉपी में हजार-हजार फाइलें लंबे समय तक सुरक्षित व संरक्षित की जा सकती है। प्रत्येक असंभव कार्य को संभव में परिवर्तित कर देने वाले कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति व उन्नति की अपार संभावनाएं हैं।
कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का क्षेत्र असीमित व दायरा विस्तृत है। अंतरिक्ष की ऊंचाई से लेकर सागर की गहराई तक नापने में कंप्यूटर का अभूतपूर्व योगदान व चमत्कार है। मोटेतौर पर कंप्यूटर को हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर-दो वर्गों में विभाजित किया जा सकता है। इस तकनीक में प्रोग्रामिंग सिस्टम एनालिसिस, डाटा प्रोसेसिंग मैनेजमेंट, कंप्यूटर ऑपरेटिंग, हार्डवेयर इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख प्रोफेशन चुनौती से परिपूर्ण तो हैं ही, साथ ही इनमें आगे बढऩे की भी अपार संभावनाएं हैं।
कंप्यूटर तकनीक के विधिवत प्रशिक्षण के लिए देशभर में आज लाखों संस्थान कार्यरत हैं। उनमें से अनेक संस्थान, केंद्र अपने नाम से जाने जाते हैं। कंप्यूटर के लिए विभिन्न प्रशिक्षण पाठï्यक्रमों में एडवांस सर्टिफिकेट इन.पी.सी. एप्लीकेशंस (ए.पी.ए.), ऑनर्स डिप्लोमा इन नेटवर्क सेन्टर्ड कंप्यूटिंग (एच.एन.सी.), एडवांस डिप्लोमा इन नेटवर्क सेन्टर्ड कम्प्यूटरिंग (ए.एस.सी.), प्रोफेशनल डिप्लोमा इन नेटवर्क सेन्टर्ड कम्प्यूटिंग (पी.एस.सी.), प्रोफेशनल प्रैक्टिस, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, एप्लीकेशन डेवलपमेंट, सिस्टम प्रोग्रामिंग, कम्युनिकेशन प्रोग्रामिंग, कम्प्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कम्प्यूटर प्रोग्रामर एनालिस्ट आदि कोर्स कराए जाते हैं। सामान्यत: 10+2 अथवा इंटरमीडिएट कर चुके युवक-युवतियां इन व्यावसायिक पाठï्यक्रमों में प्रवेश की पात्रता रखते हैं। कुछ संस्थान कुछ कोर्सों के लिए स्नातक अथवा परास्नातक अभ्यर्थियों का चयन करते हैं।
मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन
देश के अनेक विश्वविद्यालय तथा प्रतिष्ठिïत क्षेत्र के संस्थान मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स चला रहे हैं। इस कोर्स की अवधि तीन वर्ष है। गणित विषय के साथ जिन्होंने स्नातक परीक्षा पास कर ली हो, वे छात्र-छात्राएं इस कोर्स में प्रवेश की पात्रता रखते हैं। भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वावधान में इलेक्ट्रोनिक्स विभाग द्वारा कंप्यूटर के शिक्षण-प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके अन्तर्गत  'ओÓ फाउंडेशन, 'एÓ एडवांस डिप्लोमा, 'बीÓ स्नातक, 'सीÓ स्नातकोत्तर पाठï्यक्रमों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। इन पाठï्यक्रमों में प्रवेश हेतु जांच परीक्षा भी आयोजित की जाती है।
मास्टर इन कंप्यूटर साइंस
विज्ञान संकाय में स्नातक उत्तीर्ण युवक-युवतियां जिनके विषय भौतिकी तथा गणित एवं अंकों का प्रतिशत 60 रहा हो, इस पाठï्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र हैं। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कोर्स में दो वर्ष का पूर्णकालिक प्रशिक्षण पाठï्यक्रम कराया जाता है। प्रतिभासम्पन्न एवं मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप व अन्य प्राथमिकताएं भी प्रदान की जाती हैं।
पी.जी. डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस
कंप्यूटर साइंस के लिए स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स में उन्हीं छात्र-छात्राओं का चयन किया जाता है, जिन्होंने विज्ञान संकाय में प्रथम श्रेणी में स्नातक परीक्षा पास कर ली हो। यह भी देखा जाता है कि अभ्यर्थी ने गणित, भौतिकी, सांख्यिकी अथवा रसायन विज्ञान का एक विषय के तहत अध्ययन किया हो। हर साल जनवरी माह में इस कोर्स की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। जांच परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को नामांकन हेतु आमंत्रित भी किया जाता है।
मास्टर ऑफ कंप्यूटर मैनेजमेंट
साठ फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर अथवा उसके समकक्ष डिग्री प्राप्त करने वाले युवक-युवतियां इस कोर्स में प्रवेश की पात्रता रखते हैं। इससे संबंधित परीक्षा प्रत्येक वर्ष जनवरी-फरवरी में आयोजित की जाती है। यह परीक्षा यू.जी.सी. तथा इलेक्ट्रॉनिक विभाग, दिल्ली द्वारा आयोजित की जाती है। यह कोर्स तीन वर्ष की समयावधि का है।
एम.फिल. इन कंप्यूटर साइंस
एम.एससी. अथवा उसके समकक्ष शैक्षिक अहर्ता रखने वाले अभ्यर्थी इस कोर्स में प्रवेश पा सकते हैं। इस कोर्स की अवधि एक वर्ष है। इस प्रशिक्षण पाठï्यक्रम हेतु प्रतिवर्ष जनवरी माह में परीक्षा आयोजित की जाती है। उसमें उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश किया जाता है।
डी.टी.पी. (डेस्क टॉप पब्लिशिंग)
प्रिंट मीडिया में कार्य करने वाले अथवा इस क्षेत्र में जाने के इच्छुक युवक-युवतियों के लिए यह कोर्स बेहद अनिवाय4 है। इस कोर्स की अवधि छह माह है। यह कोर्स किसी भी संस्थान से किया जा सकता है। इस कोर्स में प्रशिक्षित लोगों की भी बड़ी मात्रा में मांग रहती है।
प्रशिक्षण संस्थान
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय-नई दिल्ली
सेंर्टल दिल्ली सेंटर, मिलाप बिल्डिंग, 8-ए, बहादुरशाह जफर मार्ग, नई दिल्ली- 110002
नेशनल इंस्टीटï्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, 10 कंप्यूटर सेंटर, मायापुरी-फेज-ढ्ढ, नई दिल्ली-110049
इंडिया एजुकेशन सेंटर, फ्लैट नं. 89, रोहित हाउस, टाल्सटाय मार्ग, कनाट प्लेस, नई दिल्ली-1
एप्पल इंडस्ट्रीज लि., एन-13, साउथ एक्सटेंशन, भवानी हाउस, एम. 5 साउथ एक्सटेंशन पार्ट-ढ्ढढ्ढ नई दिल्ली- 110049
बिड़ला इंस्टीटï्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा (रांची)
इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीटï्यूट, कलकत्ता
मोतीलाल नेहरू, रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज, इलाहाबाद (उ.प्र.)
आल इण्डिया मैन्युफैक्चरर्स ऑर्गेनाइजेशन, राउंड टेबल हाउस, सेकंड फ्लोर- 69, नुगमबक्कम हाई रोड, मद्रास-34
फस्र्ट कंम्प्यूटर सेंटर, डी-5, साउत एक्स. पार्ट-ढ्ढढ्ढ नई दिल्ली-49
फस्र्ट कंप्यूटर सेंटर, सी.डी. 80 (ऑन आईलैंड) सेक्टर-1, साल्ट लेक सिटी, कलकत्ता-700064
वाई.डब्ल्यू.सी.ए. ऑफ वुमंस ट्रेनिंग इंस्टीटï्यूट अशोक रोड, नई दिल्ली-1
इलेक्ट्रॉनिक विभाग (डी.ओ.ई.) मानव शक्ति विकास डिवीजन, इलेक्ट्रॉनिक निकेतन, सी.जी.ओ. कॉम्पलेक्स, 6 लोदी रोड, नई दिल्ली- 110003
एप्टेक-216 सेठना बिल्डिंग, दादर (मुंबई)
प्रिंसेस स्ट्रीट (मुंबई)
नालंदा कन्सलटेंट कंप्यूटर ट्रेनिंग बांद्रा, (मुंबई)
बिटï्स, अंधेरी (मुंबई)
एप्पल इंडस्ट्रीज लि. (कंप्यूटर टे्रनिंग) एस.वी. मार्ग अंधेरी (मुंबई)
एम.ई.आर. कंप्यूटर एजुकेशन, नेशनल इंस्टीटï्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च, अंधेरी (मुंबई)

Post a Comment

Previous Post Next Post
संस्कार News
संस्कार News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume