हर रोज ऑफिस में आप कई घंटे बिताती हैं, परंतु यह क्या कि कुछ समय बाद ही मेकअप डल लुक देने लगता है और अचानक किसी मीटिंग या किसी पार्टी में जाना पड़ जाए तो आपको समझ नहीं आता कि आप सुबह वाले लुक को फिर से कैसे पाएं, इसके लिए जरूरी है कि सही मेकअप लगाया जाए ताकि आप ऑफिस में भी हमेशा स्मार्ट और ब्यूटीफुल नजर आएं।
* चेहरे को धोकर पहले अच्छी तरह मॉइश्चराइज करें, फिर फाऊंडेशन लगाएं। फाऊंडेशन हमेशा ब्रश से लगाएं, क्योंकि उंगलियों से लगाने से फाऊंडेशन पूरे फेस पर एक समान नहीं लगता। चेहरे के बीच से शुरू करते हुए फाऊंडेशन को बाहर की तरफ नैकलाइन और जॉ-लाइन तक लगाएं। फिर पाऊडर से मेकअप को फाइनल टच दें।
* ऑफिस के समय यदि किसी मीटिंग में अचानक जाना पड़े तो थोड़ा टच-अप जरूरी है। इसके लिए अपने पर्स में एक मिनी मेकअप किट अवश्य रखें, जिसमें लिप ग्लॉस, ब्लशर, आई शैडो और फेस पाऊडर जरूर हो। इसके अलावा टी-स्नैक्स या लंच के बाद एक बार फिर से लिपस्टिक लगा कर फै्रश लुक पा सकती हैं।
* यदि आपके पास इतना भी टाइम नहीं है कि मेकअप रिमूव कर सकें, तो आप इसे रिफ्रैश कर सकती हैं। इसके लिए नाइट रिपेयर क्रीम की कुछ बूंदें हथेली पर लेकर फेस पर लगाएं, फिर फेस पाऊडर लगा लें। चेहरे पर निखार आ जाएगा।
* शाम के समय लिप मेकअप रिमूव करके कोई दूसरी लिपस्टिक लगा लें। यदि ऑफिस के तुरंत बाद किसी पार्टी में या बाहर घूमने जाना है, तो उसी के अनुसार अपना शेड चुन लें। गालों पर ब्लशर लगाएं। आंखों की खूबसूरती निखारने के लिए काजल एवं आई शैडो का एक कोट लगा लें।
* यदि आपको बिजनैस मीटिंग के लिए जाना है, तो पॉलिश्ड लुक रखें। प्रोफैशनल लुक के लिए लिप ग्लॉस की अपेक्षा लाईट शेड की लिपस्टिक लगाएं। गालों पर हल्का ब्लशर लगाएं और आंखों को आकर्षक बनाने के लिए लाइट आई शैडो और मस्कारा अप्लाई करें।
जब फीकी पडऩे लगे खूबसूरती
खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन आपके हैल्दी होने की निशानी होती है, यदि प्रदूषण या बदलते मौसम के कारण स्किन की चमक फीकी पडऩे लग गई हो, तो आवश्यकता है थोड़ी- सी अतिरिक्त देखभाल की, जिससे खोई खूबसूरती लौट सकती है।
दही
स्किन को धूल, गंदगी और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन दही है। पांच चम्मच दही में एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच चोकर मिलाकर चेहरे पर लगाने से धूप का दुष्प्रभाव चेहरे से हट जाएगा, साथ ही ब्लैक हैड्स और व्हाइट हैड्स की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
केला
केले को पीस कर चेहरे पर लगाने से त्वचा को आयरन और अन्य पोषक तत्व मिल जाते हैं। इसके रोजाना इस्तेमाल से त्वचा में निखार आता है।
स्टीम
ड्राई स्किन में झुर्रियां जल्दी पड़ती हैं, सो सप्ताह में कम से कम एक बार स्किन को स्टीम जरूर दें। स्टीम बाथ भी एक अ‘छा ऑप्शन है। इससे स्किन की नमी बरकरार रहती है।
कैस्टर ऑयल
झुर्रियां हटाने में कैस्टर ऑयल बहुत उपयोगी है। रोजाना अपने चेहरे पर कैस्टर ऑयल लगाना न भूलें। इससे स्किन मुलायम और चमकदार बनती है।
गुलाबजल
गुलाबजल की एक शीशी हमेशा साथ रखें और 1-2 घंटों के बाद इसे अपने चेहरे पर स्प्रे करती रहें। खास तौर पर जब आप देर तक एयर कंडीशंड वातावरण में रहें क्योंकि इससे स्किन जल्दी रूखी और बेजान हो जाती है।
घरेलू काम से निखारें रूप और सेहत
हाऊस वाइव्ज हमेशा अपनी ब्यूटी केयर के प्रति लापरवाह रहती हैं, जिससे कि कुछ समय के पश्चात वे अपने आकर्षण की कमी महसूस करते हुए काम्प्लैक्स का शिकार होने लगती हैं। उन्हें अपना जीवन भी नीरस लगने लगता है।
यदि आप इनसे लापरवाही की वजह पूछेंगे, तो वे अपनी व्यस्त दिनचर्या की पूरी लिस्ट बना कर आपको दिखा देंगी। लिस्ट को देख कर तो एक भी अतिरिक्त क्षण ऐसा नहीं निकलता कि वे ब्यूटी केयर की तरफ ध्यान दे पाएं। ऐसे में आखिर क्या किया जाए कि बिजी शैड्यूल में काम करते-करते ही ब्यूटी केयर भी हो जाए और एक्सरसाइज करते हुए शरीर भी सुडौल बना रहे। इसके लिए जरूरी है कि छोटे-छोटे उपाय एवं टिप्स को अपना लिया जाए।
ब्यूटी केयर
* सब्जियां काट रही हैं तो ध्यान रखें कि किसी भी हरी सब्जी को काट कर उसके टुकड़े को चेहरे पर लगा सकती हैं। जब आलू काटें तो एक-दो स्लाइस आंखों के नीचे रगड़ लें, इससे आंखों के नीचे पड़े काले घेरे भी गायब हो जाएंगे। फ्रूट काटते हुए या जूस बनाते समय उस फल की फांक या उसका रस चेहरे पर मलने से भी चेहरे पर चमक आ जाएगी। यही नहीं, खीरे का रस भी चेहरे पर ग्लो लाने के लिए अच्छा माना जाता है।
* जब चाय बनाएं या पानी गर्म करें तो अपने हाथों को स्टीम दे सकती हैं, जिससे कि हाथ हर मौसम में मुलायम बने रहेंगे।
* पकौड़ों के लिए बेसन घोलते समय उसमें नमक और मसाला डालने से पहले थोड़ा-सा बेसन लेकर चेहरे पर लगा लें। यह एक बेहतरीन फेस पैक है।
एक्सरसाइज
* दिन में कई बार आप नीचे गिरी चीजें, चप्पल और जूते ढ़ूढने तथा फर्श पर पड़े बच्चों के मैले कपड़े आदि उठाने के लिए झुकती हैं। अब से नियम बना लें कि जब कभी आप इस प्रकार की स्थिति में कोई वस्तु नीचे से उठाएं तो इतना करें कि पेट को अंदर की ओर कर तथा घुटनों को सीधे रख कर ही उस चीज को उठाएं।
* कई बार तो छोटे बच्चे कभी माचिस की पूरी डिबिया की तीलियां फर्श पर बिखेर देते हैं या कभी कलर पैंसिल गिरा देते हैं, उन पर झल्लाने की अपेक्षा पेट को अंदर कर और घुटनों को सीधा रख कर एक-एक तीली या पैंसिल उठा कर डिबिया में डालती जाएं, इससे आपको झुक कर अंगूठा छूने वाले व्यायाम का लाभ बिना अतिरिक्त समय निकाले ही मिल जाएगा।
* यदि आपकी बांहें थोड़ी मोटी हैं, जो आपको देखने में भली नहीं लगतीं और डॉक्टर या योगा एक्सपर्ट के पास जाने का समय नहीं है, तो बस इतना करें कि अपने गीले कपड़े सुखाने वाली तारों को जरा और ऊंचा करके बांध दें। हर रोज कपड़े फैलाते हुए आपकी बांहें अधिक खिंचाव पाएंगी और आपकी बांहें सुडौल हो जाएंगी।
* सप्ताह में एक बार घर के जाले साफ करें, किंतु स्टिक छोटी ही रखें, इससे आपको पांवों के बल थोड़ा ऊंचा उठते हुए जाले साफ करने पड़ेंगे। इससे भी बांहों और पोस्चर की एक्सरसाइज हो जाएगी।
* इसी प्रकार जब झाड़ू-पोंछा करें तो पांवों के बल बैठ कर करें, इससे पेट स्वाभाविक रूप से अंदर चला जाएगा तथा आप एक बार फिर सुडौल काया पा सकेंगी।
*दिन में एक-आध बार हम कभी धुले कपड़े उठा कर अंदर लाते हैं तो कभी मैगजीन एवं न्यूज पेपर उठा कर एक जगह से दूसरी जगह पर रखते हैं। कभी-कभार उसे सिर पर रख कर बिना सहारे के चलते हुए सामान को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करें। इससे आपकी चाल में नैचुरली लचक पैदा होगी।