नौकरी / व्यवसाय में सफलता प्राप्ति के लिए...

क्या आपका व्यवसाय काफी समय से ठीक नहीं चल रहा है या ठप्प होने के कगार पर है जबकि आप पूरी मेहनत कर रहें हैं। आय और व्यवसाय ग्रहों में परस्पर सामंजस्य स्थापित कर आप अपने जीवन में व्यवसायिक उन्नति कर सकते हैं। अगर आप अपने व्यवसाय को पुन जमाना चाहते हैं तो प्रतिदिन घर से निकलते समय निम्न उपाय करें। इन उपायों के द्वारा न केवल आपकी आय बढ़ेगी अपितु  आप समग्र रूप से प्रगति कर सकेंगे - 

1 रविवार को पान खाकर दुकान या ऑफिस का ताला खोलें। अगर आपको पान खाना न पसंद है तो एक पान का पत्ता साथ में ले जाएं। जब शाम को घर वापिस आएं तो उसे किसी मंदिर में अर्पण कर दें।

2 सोमवार को घर से निकलते समय दर्पण अवश्य देख कर निकलें।

3 मंगलवार को गुड़ खा कर घर से निकलें।

4 बुधवार को धनिया चबाते हुए निकलें।

5 बृहस्पतिवार को जीरा खाकर घर से निकलें।

6 शुक्रवार को दही खाकर दुकान खोलें।

7 शनिवार को अदरक खाकर घर से निकलें।

दुकान या ऑफिस में प्रवेश करने से पूर्व दाहिने पैर से ही प्रवेश करें और घर आते समय बांये पैर से ही निकलें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume