नई दिल्ली: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने यंग प्रोफेशनल के पदों (SAI Recruitment 2021) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (SAI Recruitment 2021) के लिए अब तक आवेदन नहीं किए हैं, वे Sports Authority of India (SAI) की आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर 25 मार्च 2021 के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अप्लाई (SAI Recruitment 2021) कर सकते है.
आधिकारिक लिंक
इसके अलावा इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक https://saijobs.sportsauthorityofindia.gov.in/saijobskheloindiaJC पर विजिट करके भी इन पदों (SAI Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://sportsauthorityofindia.nic.in पर क्लिक करके आधिकारिक नोटिफिकेशन (SAI Recruitment 2021) भी देख सकते हैं.
SAI Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 05 मार्च 2021 सुबह 11:00 बजे से
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25 मार्च 2021 शाम 05:00 बजे तक
SAI Recruitment 2021 के लिए रिक्ति विवरण
यंग प्रोफेशनल (परियोजना और व्यवस्थापक): 28 पद
यंग प्रोफेशनल(एथलीट रिलेशन मैनेजर): 21 पद
यंग प्रोफेशनल (कानूनी): 05 पद
SAI Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Tech/MBA/PGDM (02 वर्ष) या बैचलर्स ऑफ लॉ (LLB) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.
SAI Recruitment 2021 के लिए आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 20 मार्च 2021 तक 35 वर्ष होनी चाहिए.
SAI Recruitment 2021 के लिए वेतन
इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को रु. 40,000 से 60,000 रु. तक वेतन दिया जाएगा.
