नई दिल्ली: बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (BSCB) ने असिस्टेंट (बहुउद्देश्यीय) के पदों (BSCB Recruitment 2021) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (BSCB Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BSCB की आधिकारिक वेबसाइट bscb.co.in पर जाकर 26 मार्च तक या उससे पहले (BSCB Recruitment 2021) अप्लाई कर सकते हैं.
आधिकारिक लिंक
इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक https://ibpsonline.ibps.in/bscbdcbfeb21/ पर विजिट करके भी इन पदों (BSCB Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://bscb.co.in/pdf/ast.pdf के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (BSCB Recruitment 2021) देख सकते हैं. आपको बता दें कि इस भर्ती (BSCB Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत 200 पदों को भरा जाएगा.
ये भी पढ़ें- पुलिस विभाग में कई पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल, जल्दी करें अप्लाई
BSCB Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 9 मार्च, 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 26 मार्च, 2021
BSCB Recruitment 2021 के लिए रिक्ति का विवरण
असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) – 200 पद
बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड – 19 पद
जनरल – 11 पद
ईडब्ल्यूएस – 2 पद
एमबीसी – 3 पद
ई.पू. – 1 पद
डब्ल्यूबीसी – 2 पद
जिला केंद्रीय सहकारी बैंक – 181 पद (पाटलिपुत्र, गोपालगंज, सासाराम, भागलपुर, आरा, बेतिया, औरंगाबाद, नवादा, सीतामढ, रोहिका, पूर्णिया)
जनरल – 82 पद
ईडब्ल्यूएस – 17 पद
SC – 31 पद
एसटी – 2 पद
एमबीसी – 30 पद
ईसा पूर्व – 15 पद
डब्ल्यूबीसी – 4 पद
BSCB Recruitment 2021 के लिए वेतनमान
उम्मीदवारों को वेतन के रूप में रु. 11765 / – से 31540 / – प्रति माह दिया जाएगा.
BSCB Recruitment 2021 के लिए शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही कंप्यूटर का नॉलेज भी होना चाहिए. कंप्यूटर एप्लिकेशन (DCA) में एक बेसिक डिप्लोमा भी होना चाहिए.
