नई दिल्ली: अब साइंस (Science) में 12वीं पास वालों के लिए इंडियन आर्मी (Indian Army) जॉइन करने का बेहतर मौका है. अगर आप भी भारतीय सेना में नौकरी करना चाहते हैं और आपने 12वीं में साइंस (फीजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) की पढ़ाई की है, तो आपके लिए ये गोल्डन चांस (Indian Army TES vacancy 2021) है. भारतीय सेना ने अपने टेक्निकल एंट्री स्कीम के 46वें (TES-46) कोर्स के लिए वैकेंसी (Indian Army TES-46 Recruitment 2021) निकाली है. इसमें 12वीं के स्तर पर भर्तियां की जाएंगी.
indian army tes recruitment 2021 के लिए रिक्तियों का विवरण
Indian Army Tes Recruitment 2021 के लिए वैकेंसी की संख्या अभी जारी नहीं की गई है. इस कोर्स के तहत ट्रेनिंग पाने के बाद उम्मीदवारों को सेना में कमीशन दिया जाएगा.
Indian Army TES vacancy 2021 के लिए वेतन
इन पदों पर आपको पे-स्केल 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रति माह तक के अनुसार अन्य भत्तों के साथ सैलरी मिलेगी.
कैसे करें अप्लाई (Indian Army TES 2021 application)
विभाग की तरफ से इस वैकेंसी का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है, जिसे आप दिए गए लिंक के जरिये देख सकते हैं. इस नोटिफिकेशन के अनुसार, इंडियन आर्मी टेक्निकल एंट्री 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया मई-जून 2021 में शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार को ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के जरिए अप्लाई करना होगा. आवेदन की कोई फीस नहीं लगेगी.
indian army tes recruitment 2021 के लिए जेईई मेन भी अनिवार्य
गौरतलब है कि इस बार से इंडियन आर्मी टीईएस वैकेंसी के लिए जेईई मेन (JEE Main) को भी अनिवार्य कर दिया गया है. यानी उम्मीदवारों के पास जेईई मेन का स्कोर होना जरूरी है. इसके अलावा क्लास 12 में फीजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में कम से कम 60% अंक होना भी अनिवार्य है.
indian army tes recruitment 2021 के लिए उम्र सीमा
उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 16 साल 6 महीने और अधिकतम 19 साल 6 महीने तक होनी चाहिए. आयु की गणना 01 जनवरी 2022 तक की जाएगी.
