पुलिस तथा सेना विभाग में नौकरी पाने का सपना पूरा करने के लिए धारण करें मूंगा

 

हर किसी का करियर को लेकर अपना एक सपना होता हैं, कई लोग पुलिस तथा सेना विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं, पर कुंडली में उपस्थित ऐसे कई ग्रहों की अशुभता के कारण वो सपना अधूरा रह जाता हैं । अगर आप भी पुलिस तथा सेना विभाग में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे है परन्तु किसी कारणवश नौकरी प्राप्त करने में रूकावटे आ रही है, तो यह लेख अवश्य पढ़े। यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होनेवाला है।  आज के दौर में बेरोजगार युवकों की तादाद बढती जा रही है।  सरकारी नौकरी पाना एक सपना बनकर रह गया है। आज हर कोई सरकारी और प्राइवेट नौकरी में सफलता चाहता है, लेकिन लगातार मिलने वाली असफलता से परेशान है। ऐसे में हर व्यक्ति नौकरी पाने के उपाय जानना चाहता है।


मूंगा रत्न की खासियत

 जो लोग पुलिस, सेना, फ़ौज में जाना चाहते है, उनके लिए मूंगा किसी वरदान से कम नहीं है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह शुभ भाव में होते हैं, उनको निश्चित रूप से पुलिस तथा सेना विभाग में नौकरी मिलती हैं। मूंगा रत्न सौरमंडल के सबसे आक्रामक ग्रह माने जाने वाले मंगल का रत्न है एवं मंगल मेष राशि का अधिपति ग्रह है। ज्योतिषी मानते हैं कि इसे धारण करने से मंगल ग्रह की पीड़ा शांत होती है। मूंगा रत्न को भौम रत्न, पोला, मिरजान, लता मणि, कोरल, प्रवाल के नाम से भी जाना जाता है। जिन जातकों की कुण्डली में मंगल अशुभ होकर अशुभ फल देते है, ऐसे जातक को उसे नियंत्रित करने के लिए मूंगा धारण करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति में साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए मूंगा रत्न से बनी अंगूठी  धारण करनी चाहिए, ऐसा करने से आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी।

हनुमान जी की करें पूजा

कहते है बजरंगबली अपने भक्तों की बहुत जल्दी सुनते है, इसलिए पुलिस तथा सेना में नौकरी पाने के लिए हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही मंगलवार के दिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। किसी भी माह के मंगलवार से शुरू करते हुए 40 दिनों तक रोजाना नंगे पैर बजरंगबली के मंदिर में जाएं और उन्हें लाल गुलाब अर्पित करें।

मूंगा रत्न के मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव

साहस में वृद्धि- मंगल ग्रह युद्ध का देवता है इसलिए शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए मूंगा धारण किया जाता है, इससे आनेवाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति के हिम्मत तथा साहस में वृद्धि होती है।

कर्ज से छुटकारा- इस रत्न के प्रभाव से शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय बदलाव आते है, मनवांछित सफलता मिलती है। धन की कमी को दूर करने के लिए मूंगा धारण किया जाता है। कर्ज से छुटकारा मिलता है।

पारिवारिक सुख– मूंगा रत्न पारिवारिक कलह को समाप्त कर परिवार में परस्पर संबंधों में मधुरता स्थापित करने का कार्य करता है। इसके प्रभाव से मन में किसी चीज का लालच उत्पन्न नहीं होता।

मनोबल में वृद्धि– इस रत्न के प्रभाव से मनोबल में वृद्धि होती है, इच्छाशक्ति को पुनर्जीवित करने में मूंगा मदद करता है तथा साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती हैं, मन में उत्पन्न भय का खात्मा होता है।

मूंगा धारण करने की विधि

मूंगा मंगलवार के दिन प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व या सुबह स्नान करने के बाद धारण करना चाहिए। मूंगा धारण करने से पहले अपने कुलदेवता तथा मंगल देव को याद करते हुए 108 बार मंगल के बीज मन्त्रों का जाप करते हुए दाहिने हाथ की अनामिका अंगूली में धारण करना लाभदायक होता है। मूंगा अपने वजन के हिसाब से धारण करना चाहिए, सव्वा पांच रत्ति से कम मूंगा नहीं पहनना चाहिए।

मंगल का बीज मन्त्र – ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:






Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume