ट्राउजर का क्रेज खत्म होने का नाम ही नहीं लेता






आज पोशाकों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही युवाओं में ऐसे परिधानों का क्रेज भी बढ़ रहा है जो हर मौसम में आसानी से पहने जा सके। ऐसा ही एक परिधान है, ट्राउजर यानी फुलपैंट, जिसका क्रेज आज के किशोर−किशोरियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस परिधान की सबसे बड़ी खासियत है कि ये गर्मी, सर्दी या फिर बरसात, हर मौसम में पहनने वाले का साथ निभाता है। आज बाजार में हर साइज में, उचित कीमत पर और मनपसंद रंगों में ब्रांडेड ट्राउजर मौजूद हैं जो आपकी हर जरूरत को पूरा करते हैं।
अगर ट्राउजर की लोकप्रियता की बात करें तो ये पहनावा न सिर्फ पुरुषों बल्कि महिलाओं के बीच भी बेहद पसंद किया जा रहा है। अब तो इसके निर्माण में बड़ी−बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां भी जुट गई हैं। रेडीमेड ब्रांड में जींस की पोशाकें बनाने वाली यूरोप की मशहूर कंपनी ली कूपर ने हर आयु वर्ग के लिए ट्रेंडी ट्राउजर का उत्पादन शुरू कर दिया है। इसके अलावा जॉडिएक, रोगर, न्यूमैरो उनो, पार्क एवेन्यू आदि ब्रांड के ट्राउजर्स भी हर साइज में उपलब्ध हैं। आईटीआई ने भी हाल ही में जान प्लेयर के नाम से अपने ट्राउजर बाजार में उतारे हैं जिन्हें खाकी और सूती कपड़े जैसी वैरायटी में आप खरीद सकते हैं। जीवों कलर प्लस, लुई फिलिप आदि ऐसे नाम हैं जो निःसंदेह आपके व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने में सक्षम हैं।
यूं तो गुणवत्ता के आधार पर करीब−करीब सभी ब्रांड खरे उतरते हैं लेकिन आकर्षक डिजाइनों की ट्रेंडी ट्राउजर परोसने में ली कपूर ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। इसके बावजूद माइक्रो नायलॉन, लाइक्रा, फैलेस, लेदर रिफलेक्टिव, सूती आदि अलग−अलग फैब्रिक्स में बने विभिन्न ब्रांडों के ट्राउजर भी खरीदे जा सकते हैं। आमतौर पर ज्यादातर ब्रांड ट्राउजर फ्लैट फ्रंट और दो प्लीट के फैशन में हैं।
ज्यादातर रेडीमेड ट्राउजर में साइड पॉकेट और दो बैक पॉकेट देखने को मिलती हैं। हालांकि सिलवाए गए ट्राउजर में सिंगल बैक पॉकेट का ही फैशन है। जहां तक रंगों का सवाल है तो ग्ररे, डीप ब्लू, नेवी ब्लू, ब्राउन आदि ऐसे रंग है, जो भारी डिमांड में रहते हैं। जहां तक कपड़ों का सवाल है जो ज्यादतर ग्राहक सूती कपड़ों के बने ट्राउजर की ही मांग करते हैं। सूती कपड़ा त्वचा के लिए बेहतर भी होता है। वैसे भी सबसे ज्यादा रिंकल फ्री सूती कपड़ों से बने ट्राउजर की मांग है। बाजार में 800 रुपए से लेकर 4000 रुपए के ट्राउजर उपलब्ध हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
संस्कार News
संस्कार News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume