एफएमसीजी की इकोनॉमी
एफमसीजी यानी फास्टेस्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स इंडस्ट्री बाजारों में रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली पैक्ड चीजों के उत्पादन, विपणन, ब्राडिंग का काम करती है। असल में यहां उत्पादों की सप्लाई चेन कुछ यूं रखी गई है कि हर च्वाइस, हर वैरायटी क चीजें कज्यूमर की जद में हों। इस क्षेत्र के बढते आकार से उत्पादकों के बीच प्रतिस्पर्धा व निवेश प्रतिशत भी बढ रहा है। यही वजह है कि बीते एक दशक में यह क्षेत्र देश का चौथा सबसे बडा सेक्टर बन गया है। स्वयं बाजार विश्लेषकों केमुताबिक बीते चार सालों में ग्रोथ रेट लगातार 60 फीसदी के आसपास है व इसमें काम कर रहे लोगों का प्रतिशत भी साल दर साल बढ रहा है। ऐसे में जब बाकी सेक्टर वैश्विक मंदी की आशंका में ठिठके दिख रहे हैं तो इस सेक्टर की जोरदार ग्रोथ कॅरियर फ्रंट पर अलग पहलू पेश कर रही है।
सभी तरह के क्वालीफिकेशन को बढने का अवसर
एफएमसीजी सेक्टर का साइज आज इतना बडा हो चुका है कि इसे किसी खास योग्यता वाले लोगों की इंडस्ट्री कहना ठीक न होगा। आज की तारीख में इसमें सेल्स से लेकर, एचआर, ब्राडिंग, क्रिएटिव्स इनपुट्स देने वाले लोग काम करते हैं। इनकी योग्यता का दायरा एमबीए से लेकर सिंपल ग्रेजुएशन तक फैला हुआ है। कहने का मतलब यह कि यहां हर किसी के लिए हर तरह का काम मौजूद है। जरूरी है तो अपनी क्षमताओं के हिसाब से सही के चयन की।
स्किल्स से सुलझेगी जीत की पहेली
यह क्षेत्र पूरी तरह वाणिज्यिक गतिविधियों पर आधारित है। ऐसे में कॉमर्शियल अवेयरनेस यहां आपकी पहली जरूरत है। इसके अलावा बढिया कम्यूनिकेशन, ऑर्गेनाइजेशन स्किल्स, कैलकुलेशन पावर, फ्लेक्सेबल अप्रोच भी इस सेक्टर में बहुत काम आती है। बकौल विशेषज्ञ इस फील्ड में ये सभी स्किल्स इस सेक्टर के भिन्नकार्यक्षेत्रों जैसे एचआर, मार्केटिंग, सेल्स, फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में आपको अलग-अलग ढंग से फायदा पहुंचाती हैं।
क्यों है हॉट फेवरेट एफएमसीजी
इसकी संभावनाओं, ग्रोथ के जोरदार मौकों को देखते हुए इसे हॉट फेवरेट कहा जा रहा है..
मार्केट पोटेंशियल है जोरदार
बेहतर कॅरियर के वैसे तो बहुत से विकल्प हैं लेकिन हालिया समय को दखते हुए एफएमसीजी सेक्टर इन सभी में इक्कीस साबित हो रहा है। दरअसल इस सेक्टर में लो ऑपरेशन कॉस्ट सबके लिए मुफीद बनाती है। इसकेअलावा मजबूत डिस्ट्रीब्यूटिंग नेटवर्क, नामी एफएमसीजी कंपनियों की मौजूदगी, विशाल जनसंख्या भारत में इस सेक्टर की तरक्की को दोगुना कर रही है। स्वयं विशेषज्ञ इससे सहमत होते हुए कहते हैं कि देश में मौजूदा परिस्थितियों में इस सेक्टर की ग्रोथ मिथक नहीं सच्चाई है। ऐसे में यदि युवा कॅरियर से जुडे मिथक बदलना चाह रहे हैं तो एफएमसीजी सही च्वाइस है।
तेज विस्तार, बेहतरीन मौके
एफएमसीजी सेक्टर के तेज विस्तार ने यहां युवाओं को बेहतरीन मौके दिए हैं। यह एक ऐसा सेक्टर है, जहां आपको कई अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलता है। सेल्स, सप्लाई चेन, फायनेंस, मार्केटिंग, ऑपरेशन्स, परचेजिंग, चूमन रिसोर्स, प्रोडक्ट डेवलेपमेट, जनरल मैनेजमेंट के रूप में काम के कई अवसर हैं।
जॉब सिक्योरटी से मिलता भरोसा
कहा जाता है कि कोई व्यक्ति गाडी खरीदने का आइडिया एक बार छोड सकता है लेकिन रात का खाना नहीं। यह तो उसकी जरूरत में शुमार है। बस यही तथ्य आज एफएमसीजी सेक्टर की स्थिरता का कारण है। अमूमन देखा गया है कि जहां मंदी के दौर में ऑटोमोबाइल, मीडिया आईटी, एविएशन जैसे क्षेत्रों में प्रोफेशनल्स के सिर पर तलवार लटकने लगती है, वहीं इस क्षेत्र की विकास दर यहां काम करने वालों का भविष्य सिक्योर बनाती है।
मंदंी में बेधडक
आम लोगों की रोजाना जरूरतों से जुडे होने के कारण इसकी ग्रोथ अभी भी बरकरार है। अभी भी शेयर मार्केट में एफएमसीजी कंपनियों के शेयर गेम चेंजर की भूमिका में हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि चाहें लंबी मंदी का दौर हो या क्षणिक, आर्थिक गिरावट के बावजूद एफएमसीजी सेक्टर में जॉब की संभावनाएं हमेशा रहेंगी।
बडा सेक्टर बडा काम
आज देश की आबादी एक अरब के ऊपर है और इनमें से हर कोई उपभोक्ता है। जो किसी न किसी तरह से इस सेक्टर से जुडा हुआ है। यही कारण है कि इस सेक्टर की गिनती आज देश की सबसे बडी इंडस्ट्रीज में होती है।
कम समय पूरा अनुभव
एफएमसीजी सेक्टर में आपके पास च्वाइसेस की कमी नहीं है। मल्टीनेशनल कंपनी से लेकर, स्थानीय छोटे रिटेलर तक यहां काम की संभावनाएं फैली हुई हैं। इन सभी जगहों पर एक ही व्यक्ति को कई तरह के दायित्व निभाने पडते हैं। बडी कंपनियों में तो सेल्स से मार्केटिंग, मार्केटिंग से ब्रांड में ट्रांसफर आम माने जाते हैं। इन सबके चलते यहां काम करने वाले लोगों को थोडी ही अवधि में अच्छा वर्क एक्सपीरियंस हो जाता है। आज ज्यादातर मल्टीनेशनल कंपनियों के विदेशों में भी ऑफिस हैं, जहां काम करने के लिए अमूमन ये कंपनियां देश में ही कार्यरत अपने इम्प्लाईज को विदेश भेजती हैं।