कॅरियर पर अपना प्रभाव कैसे छोड़ता है वास्तु

प्रश्न: यदि किसी व्यवसायी के एक से अधिक व्यावसायिक स्थल हो तो, उनके वास्तु का प्रभाव किस प्रकार पड़ता है?

उत्तर: यदि किसी व्यवसायी के एक से अधिक व्यावसायिक स्थल हो तो वह व्यावसायिक स्थल जो वास्तुनुकूल होगा, वह व्यवसायी को अच्छा आर्थिक लाभ देगा जहां व्यापार सफलतापूर्वक बिना परेशानियों के सुचारु रूप से चलेगा।

इसके विपरीत जो व्यावसायिक स्थल वास्तुनुकूल नहीं होगा वहां उस व्यावसायिक स्थल के दोषों के अनुसार व्यवसायी को अपने व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

प्रश्न: यदि परिवार का कोई युवा सदस्य घर से बाहर रहकर दूसरे शहर में अध्ययन करने जाता है, तो क्या उसके घर के वास्तुदोषों का प्रभाव उसके कॅरियर पर पड़ेगा ?

उत्तर: नहीं दूसरे शहर में जिस कमरे या स्थान में रहकर वह युवा अध्ययन करता है, वहां के वास्तु का प्रभाव उसके कॅरियर पर पड़ेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume