हो न हो हर किसी को अपनी नौकरी से कोई न कोई शिकायत अवश्य रहती है। अमेरिका में हुए एक हालिया अध्ययन में देखा गया है कि करीब 75 फीसदी कर्मचारी अपने कार्य में पूर्णत: रुचि नहीं लेते। एक वैबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में कर्मचारियों के अपनी नौकरी से नफरत करने के प्रमुख कारणों का पता लगाया है। ये इस प्रकार हैं—
1. हो सकता है कि कर्मचारी का कोई दोस्त किसी अन्य कम्पनी में मजे कर रहा हो जिससे वह ईष्र्या महसूस करने लगता है। अन्य कम्पनियों में कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ तथा भत्ते भी उन्हें किसी अन्य बेहतर कम्पनी में काम करने के सपने दिखाने लगते हैं।
2. कर्मचारियों को लगता है कि उनकी कम्पनी में उन्हें पर्याप्त महत्व नहीं दिया जा रहा।
3. कर्मचारी अपनी नौकरी से असंतुष्ट महसूस करते हैं अगर वहां उन्हें तरक्की करने के मौके नाकाफी लगते हों। कई कर्मचारी अपनी कम्पनी में खुद को फंसा महसूस करते हैं जिस वजह से वे नौकरी बदल लेना चाहते हैं।
4. अपनी प्रतिभा की तुलना में कम पारिश्रमिक मिलना भी कर्मचारियों के मन में अपने कार्य के प्रति अरुचि पैदा कर देता है।
5. नियम भी किसी कर्मचारी को अपनी नौकरी से नफरत करने को मजबूर कर सकते हैं। अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र नहीं होने पर कर्मचारी नाखुश रहते हैं।
6. अपने काम से लगाव भी कई बार खत्म हो सकता है क्योंकि काम के लिए जिंदा रहने तथा जिंदा रहने के लिए काम करने में भारी अंतर होता है।
7. अपनी नौकरी से नफरत करने का एक प्रमुख कारण यह भी है कि बॉस बेहद बुरा होता है। खराब प्रबंधन की वजह से अपने कार्य से अत्यधिक लगाव रखने वाले तथा सबसे अधिक पारिश्रमिक हासिल करने वाले लोग भी नौकरी से नफरत करने लगते हैं।