नौकरी
की तलाश में अक्सर काफी पापड़ बेलने पड़ सकते हैं। अक्सर देखने को मिलता
है कि सभी जरूरी योग्यताएं, कौशल और डिग्रियां होने के बाद भी युवाओं को
अपनी पसंदीदा नौकरी नहीं मिल पाती है। अगर काफी कोशिशें करने के बाद भी
नियोक्ताओं को आप अपनी तरफ आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं तो जरूरी हो जाता है
कि आप आत्मनिरीक्षण करें। उन कमियों पर गौर करें जिनकी वजह से आप अपने
लक्ष्य को भेद नहीं पा रहे हैं।
पेश हैं कुछ बेहद प्रभावी टिप्स जिनकी मदद से आप अपनी खूबियों को पहचान सकेंगे और नौकरी तलाश करने में ये बेहद उपयोगी साबित होंगे।
कम्पनियों के बारे में जानकारी बढ़ाएं
आप जिस क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं, उससे जुड़ी कम्पनियों के काम करने के ढंग और नियुक्तियों के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाएं। कुछ ऐसी कम्पनियों पर भी गौर कर सकते हैं जो अलग-अलग तरह के काम करवाती हैं।
सम्पर्क फैलाएं
इन दिनों सोशल नैटवर्किंग वैबसाइट्स का काफी चलन है। इन पर सक्रिय रहें और लोगों से मिलना-जुलना भी बढ़ाएं। इंटरनैट पर मौजूद नौकरी संबंधित वैबसाइट्स पर अपनी उपस्थिति भी दर्ज करवानी चाहिए। इन पर नौकरी की अपनी जरूरतों को स्पष्ट रूप लिख दें। ई-मेल या फोन करने की बजाय लोगों से सीधे मिलें क्योंकि इससे लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और आपको नौकरी मिलने की सम्भावनाएं कई गुणा बढ़ जाएंगी।
अपने गुणों से परिचित हों
सुनिश्चित बना लें कि नौकरी ढूंढने से पहले आपको अपनी खूबियों के बारे में पूरी जानकारी हो। इस बात की भी जानकारी रखें कि आज नौकरी देने वाली कम्पनियों की जरूरतें क्या हैं। एक नौकरी के लिए हजारों आवेदन आते हैं, ऐसे में आप में कुछ खास गुण होने चाहिएं ताकि आप सबसे आगे निकल कर उस नौकरी को हासिल कर सकें।
रिज्यूमे पर भी ध्यान दें
किसी भी अभ्यर्थी का रिज्यूमे संक्षिप्त, स्पष्ट एवं आकर्षक होना चाहिए। इसमें जरूरत की जानकारी ही हो, व्यर्थ की बातें न लिखें।
अपने गुणों का संक्षेप में विवरण दें। अपना प्रोफाइल भी विशेष ढंग से पेश करें। अपनी अन्य गतिविधियों के बारे में भी खास तरह से प्रस्तुति दें ताकि आपका रिज्यूमे पढऩे वाला आपके व्यक्तित्व से अवश्य प्रभावित हो।