सेंट
जॉर्ज कॉलेज ऑफ मैनेजमैंट, साइंस एंड नर्सिंग की स्थापना 1998 में देश
की सिलीकोन वैली के नाम से मशहूर बेंगलूर शहर में सेंट जॉर्ज एजुकेशनल एंड
चैरीटेबल ट्रस्ट के ट्रस्ट सदस्यों ने की थी। बेंगलूर के बीचों-बीच स्थित
इस कॉलेज तक पहुंचना सरल है। कॉलेज का इंफ्रास्ट्रक्चर उच्च शिक्षा के
लिए उपयुक्त है जहां का शांत माहौल पढ़ाई पर ध्यान देने में छात्रों की
मदद करता है।
कॉलेज का नेतृत्व कर रहीं उच्च प्रशिक्षित प्रिंसिपल डा. रजनी जैकब के पास दशकों का शैक्षिक तथा कार्पोरेट अनुभव हैं। कॉलेज के एम.बी.ए. प्रोग्राम की देखरेख डायरैक्टर (एम.बी.ए. प्रोग्राम) डा. ऊमा शैलजा करती हैं। इसके अलावा अन्य सभी विभागों का नेतृत्व भी कुशल विभाग प्रमुखों को सौंपा गया है। कॉलेज के शिक्षकों में अनेक पीएच.डी. एवं एम.फिल डिग्री होल्डर शामिल हैं। आई.आई.एम. के शिक्षक विशेष कक्षाओं में मैनेजमैंट के विशेषज्ञतापूर्ण विषयों की विशेष कक्षाएं लेते हैं।
कॉलेज में लड़कों एवं लड़कियों के लिए अलग-अलग होस्टल सुविधाएं हैं जहां छात्रों के आराम का ध्यान प्रशिक्षित स्टाफ रखता है। कक्षाएं भी खुली तथा आरामदायक सीटों वाली हैं जहां शिक्षा संबंधी अत्याधुनिक गैजेट्स प्रदान किए गए हैं। कॉलेज में वाई-फाई सुविधा भी है।
एयर कंडीशन्ड तथा पूर्ण सुस्सजित कम्प्यूटर लैब में छात्रों को सरल ढंग से कम्प्यूटर एप्लीकेशन्स सिखाने का इंतजाम है। कॉलेज की लाइब्रेरी भी नियमित अंतराल पर अपडेट की जाती है जिसमें नवीनतम पुस्तकें, ई-बुक्स तथा लाइब्रेरी संबंधी अन्य सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं।
यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में कॉलेज छात्र अधिकतम अंक प्राप्त करते रहे हैं और कुछ समय से तो लगभग सभी विभागों में 100 प्रतिशत अंकों का रिकॉर्ड अर्जित किया जाता रहा है।
प्लेसमैंट पर कॉलेज विशेष ध्यान देता है और अब तक वहां 100 प्रतिशत प्लेसमैंट होता रहा है क्योंकि प्लेसमैंट सैल को इस क्षेत्र के विशेषज्ञ सम्भालते हैं जो छात्रों को समय रहते ही इंटरव्यू में सफल होने के सभी गुर सिखा देते हैं। नर्सिंग छात्रों की प्रैक्टीकल सुविधा के लिए कॉलेज ने अनेक मल्टीस्पैशलिटी अस्पतालों के साथ तालमेल किया है। साथ ही एजुकेशन लोन प्राप्त करने के लिए भी छात्रों को सहायता प्रदान की जाती है।