जॉब पर जाते समय मॉडल्स जैसा ग्लॉसी लुक पाएं

महिलाएं अक्सर फिल्मी अभिनेत्रियों जैसी त्वचा, लुक और फिगर पाना चाहती हैं और इसके लिए महंगे प्रसाधनों, कीमती डै्रसेज या एक्सैसरीज का प्रयोग करने से भी गुरेज नहीं करतीं। हालांकि महंगाई के इस जमाने में केवल मेकअप पर ही इतना पैसा खर्च कर देना हर किसी के लिए संभव नहीं होता।

कई नौकरियों में तो सुंदर दिखना आवश्यकता होती है, वैसे भी खूबसूरत दिखने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने पर आप भी कम खर्च में हिरोइनों व मॉडल्स जैसा ग्लॉसी लुक पा सकती हैं।

1 प्रोफैशनल ब्लो ड्रायर को हमेशा अपने साथ रखें। अगर आपके बाल ढंग से सैट हैं, तो चेहरे की खूबसूरती खुद-ब-खुद बरकरार रहेगी। आप बालों को सैट करने के पश्चात उन्हें अपनी जगह पर रखने हेतु उन पर स्प्रे, जैल अथवा लोशन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। शावर लेने के बाद बालों को कैप में न रखें, उन्हें टावल में लपेटें।

2 स्मार्ट महिलाएं रोज अपने बालों को नहीं धोतीं, क्योंकि हल्के सूखे बालों में वॉल्यूम ऐड करना आसान होता है।

3 मेकअप करते वक्त अपने चेहरे की बनावट को ध्यान में रखें। हाईलाइटर को अपनी चीक बोंस के ऊपर अप्लाई करें, आपके चेहरे पर ग्लो दिखेगा।

4 फाल्स आईलैशेज आसानी से प्रयोग की जा सकती हैं। उसके पश्चात शायद आप आंखों का कोई और मेकअप करना ही नहीं चाहेंगी।

5 जब भी आप जल्दी में हों, तब बी.बी. (ब्यूटी बाम) क्रीम बहुत काम आती है। यह आपकी त्वचा को एकसार दिखाती है और आप ग्लैमरस दिखती हैं।

6 क्रीम बेस के कॉस्मैटिक्स प्रयोग करें। ये आपके चेहरे को ज्यादा चमक देते हैं।

7 क्रीम बेस्ड आई शैडो काफी काम में आती हैं। इन्हें उंगलियों की टिप से लगाना आसान होता है। मल्टीपल स्टिक आपके मेकअप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके कई प्रयोग मेकअप में आपकी मदद करते हैं।

8 टिंटेड  मॉइश्चराइजर अपनाएं, यह आपके चेहरे की कमियों को छिपा देगा।

9 अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो कंसीलर का प्रयोग करें। आंखों और होंठों के मेकअप पर खास ध्यान दें। अक्सर सितारे या मॉडल्स अपने चेहरे के सबसे खूबसूरत हिस्से को हाईलाइट करते हैं।

10 मेकअप करते वक्त लाइट पूरी होनी चाहिए, ताकि आप ढंग से मेकअप कर सकें। रात और दिन के मेकअप में अंतर रखना सीखें।

11 मेकअप करने के लिए महंगा सामान खरीदना आवश्यक नहीं, बल्कि त्वचा के हिसाब से और जॉब के अनुसार प्रसाधन इस्तेमाल करना आवश्यक है।

12 मेकअप करते समय चेहरा साफ-सुथरा होना चाहिए, ताकि प्रसाधन ढंग से लगाए जा सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
संस्कार News
संस्कार News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume