मैरीन इंजीनियरिंग में अपार संभावनाएं

भारतीय युवकों को वैश्विक स्तर पर मैरीटाइम सैक्टर में रोजगार मुहैया कराने के लिए हिन्द इंस्टीच्यूट ऑफ नॉटिकल साइंस एंड इंजीनियरिंग (हिन्से) एक और रोजगारपरक कोर्स की शुरूआत इस सैशन में करने जा रहा है। फिलवक्त यहां बी.एससी. इन शिप बिल्डिंग एंड इंजीनियरिंग कोर्स चल रहा था। अब बी.टैक नवल आर्किटैक्चर कोर्स कर मैरीन इंजीनियरिंग में रोजगार तलाश सकते हैं।

बी.टैक नेवल आर्किटैक्चर व बी.एससी. शिप बिल्डिंग एंड रिपेयरिंग सैशन जुलाई से शुरू होगा जिसकी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 20 मई है। इन दोनों कोर्स में कोई भी छात्र/छात्रा आवेदन कर सकते हैं जिसने 12वीं की परीक्षा फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथेमैटिक्स में 55 फीसदी तथा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। साथ ही अगस्त 2013 में उन अभ्यर्थियों की उम्र 17  से 25 साल के बीच हो।

गौरतलब है कि हिन्द इंस्टीच्यूट ऑफ नॉटिकल साइंस एंड इंजीनियरिंग में आवेदन करने से पूर्व छात्र/छात्रा को इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी से सी.ई.टी. (कॉमन एंट्रेंस टैस्ट) उत्तीर्ण करना होगा। लिखित परीक्षा में 180 ऑब्जैक्टिव टाइप सवाल होते हैं जो कि पी.सी.एम./इंगलिश/जनरल नॉलेज व  रीजनिंग पर आधारित होते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume