सी.बी.आई. में है चमकीला कॅरियर

सैंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवैस्टीगेशन यानी सी.बी.आई. में अधिकतर पड़ताल का काम सब-इंस्पैक्टर करते हैं। इनकी नियुक्ति सैंट्रल स्टाफ सिलैक्शन कमीशन एक प्रतियोगी परीक्षा द्वारा करता है। लिखित परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर हर साल जून-अगस्त में होती है। इसमें सफल होने वाले युवाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। इसमें भी सफल होने पर चिकित्सकीय जांच के बाद प्रशिक्षण के लिए युवाओं को चुना जाता है।

सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर सब-इंस्पैक्टर के तौर पर नियुक्त किया जाता है। स्टाफ सिलैक्शन कमीशन अपने भर्ती नोटिस को रोजगार समाचार के अलावा कुछ प्रमुख दैनिक अखबारों में भी प्रकाशित करता है। इस परीक्षा के लिए युवाओं की उम्र 18 से 25 वर्ष तथा न्यूनतम कद 5 फुट 6 इंच है।

सी.बी.आई. में अधिकारी पदों पर नियुक्ति के लिए इंडियन पुलिस सर्विस परीक्षा पास करना जरूरी है अथवा यू.पी.एस.सी. के पास डायरैक्ट भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। सी.बी.आई. में अन्य पदों में असिस्टैंट पब्लिक प्रोसीक्यूटर (ए.पी.पी.) एवं सीनियर पब्लिक प्रोसीक्यूटर (एस.पी.पी.) शामिल हैं जिनकी नियुक्ति विभिन्न राज्यों के स्टेट सिलैक्शन कमीशनों द्वारा ली जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के आधार पर की जाती है। ए.पी.पी. एवं एस.पी.पी. पदों के लिए युवाओं का विधि स्नातक होना आवश्यक है।

सी.बी.आई. के लिए नॉन-गैजेटेड पदों पर नियुक्तियां भी सीधे राज्य सरकारें करती हैं। इसके लिए सिलैक्शन टैस्ट एवं इंटरव्यू लिए जाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume