वर्क में हो यूनीकनेस

वर्क में हो यूनीकनेस
1. अलग होना जरूरी
हम सभी काम करते हैं। सबका अपना मिशन है और वह उसी के तहत अपनी योजनाएं बनाता है, लेकिन हमेशा इस बात का ध्यान रहे कि आप जो करने जा रहे हैं, वह रूटीन टाइप का तो नहीं है। अगर आपका काम सामान्य सा होगा, तो उसे दुनिया नहीं पसंद करेगी। यह हमेशा से होता आया है, सभी ने देखा भी है कि जो भी कुछ अच्छा और अलग किया है, उसे लोगों ने हाथों हाथ लिया है। मैं संगीत की दुनिया से जुडा हुआ हूं, तो मेरी कोशिश यही होती है कि जो भी काम करूं, अलग और सुरीला करूं, तभी वह दुनिया को पसंद आएगा। आपको हर दौर में ऐसा ही देखने को मिलेगा। गीत तो हर साल हजारों सुनने को मिलते हैं, लेकिन उनमें लंबे समय तक याद कुछ ही गीत रहते हैं।
ृ2. अच्छी सोच
आपकी सोच अच्छी हो, तो आप डिसीजन आसानी से ले सकते हैं। कई बार आपके सामने मुश्किल काम आता है और कई बार आसान, ऐसे वक्त में आपकी सोच का बडा रोल होता है। सोच सही होने से प्लानिंग फौरन दिमाग में आती है और काम करने में आसानी होती है। साथ ही समय भी कम लगता है। आपकी सोच अच्छी होगी, तो आप बिना देर किए किसी काम को करने में जुट जाएंगे। सोच अच्छी होती है, तो काम करने में मन लगता है और सक्सेस भी मिलती है। कन्फ्यूजन हमेशा आपको रोकता है। उससे काम में समय भी लगता है और आप शक में जीते हैं।
3. लक्ष्य तय करें
हमें आज भी बहुत से लोग या पढाई करने वाले ऐसे साथी मिल जाते हैं, जो बताते हैं कि अभी तो पढाई चल रही है। ऐसे लोग हमेशा संशय के साथ जीते हैं। वे भविष्य को लेकर सही दिशा में नहीं चल रहे होते हैं। आज वक्त बदल गया है। पहले की सोच थी कि जितनी पढाई हो जाए उतना अच्छा, लेकिन अब ऐसा सोचना बेवकूफी कहलाता है। अब तो दसवीं के साथ ही बच्चे अपने बारे में सोचने लगते हैं कि उन्हें क्या बनना है और भविष्य में क्या करना है। इसमें पेरेंट्स की भी बडी भूमिका होती है। अगर हम शुरू में ही लक्ष्य बना लें कि हमें फलां काम करना है, तो आप शुरू से ही उसके लिए अपनी तैयारी करेंगे और काम अगर आपकी रुचि का हो, तो सफलता जरूर मिलेगी।
4. झूठ न बोलें
कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि बच्चे करते कुछ और हैं और घर में बताते कुछ और..। इससे आपका ही नुकसान होता है। आप सही में पेरेंट्स से नहीं, खुद से झूठ बोल रहे होते हैं। यह सही है कि युवा मन भटकता बहुत है, लेकिन अगर आप अपने पेरेंट्स से इस बारे में सलाह लेंगे और झूठ का सहारा नहीं लेंगे, तो वे ही आपको साथी की तरह समझाएंगे और सही राह बताएंगे। तो जरूरी है कि घर के लोगों के साथ दोस्ती करें और सबसे अच्छा दोस्त अपनी किताब को बनाएं।
5. सपने जरूर देखें
यह सच है कि सपने ही हमें आगे बढने की प्रेरणा देते हैं। अगर हम सपने न देखें, तो हमें कुछ अच्छा और अलग करने की सीख नहीं मिलेगी। हमारी जरूरतें, हमारे सपने हैं और सपने जिंदगी को आगे बढाने का रास्ता। हम उसी के सहारे नई जिंदगी या खुशहाल जिंदगी की कामना करते हैं। इसलिए सपने देखना बहुत जरूरी है और युवाओं को इसे अवश्य देखना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
संस्कार News
संस्कार News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume