मॉडलिंग ग्लैमर की दुनिया का सिरमौर कैरियर है। एक बार मॉडलिंग की दुनिया में आपके नाम का सिक्का जमा नहीं कि लोकप्रियता व धन-दौलत आपके कदम चूमने लगेगी। आज मॉडलिंग अनंत क्षेत्रों व विविध स्वरूपों में छितरी पड़ी है। जब तक विज्ञापन रहेगा, मॉडलिंग भी चलती रहेगी। मॉडलिंग का व्यवसाय अब चमक-दमकवाला ग्लैमरस व्यवसाय माना जाने लगा है। इसी मोहजाल से प्रभावित होकर युवक-युवतियों की एक बड़ी तादाद इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए हाथ-पैर मार रही है। अक्सर देखा जाता है कि इस पेशे में अनेक प्रतिभासंपन्न व उभरते मॉडलों की लंबी कतारे लगी रहती हैं। इस क्षेत्र में अनेक ऐसे मॉडल युवक-युवती हुए जो बाद में फिल्मों में भी सफल रहे।
वह गुजरे जमाने की बात है जब मॉडलिंग को अच्छा व्यवसाय नहीं माना जाता था। धीरे-धीरे आए परिवर्तनों तथा समाज की सोच पर चढ़ते आधुनिता के चश्में ने आज इस क्षेत्र को एक प्रतिष्ठिïत व धन-एंश्वर्यवाला व्यवसाय बना दिया है। आज मॉडलिंग न सिर्फ अकूत धन अर्जित करने का स्रोत है अपितु सम्मान व लोकप्रियता का एक शक्तिशाली जरिया भी है। युवतियों के लिए तो इस क्षेत्र में भारी संीाावनाएं हैं। आज फिल्म जगत में करोड़ों रुपये सालाना कमा रही बहुत-सी अभिनेत्रियों एक समय मॉडलिंग के लिए ही जानी जाती थीं। यही नहीं ऐसी युवितियों के भी अनेक उदाहरण हैं जिन्होंने मिस इंडिया, मिस यूनिवर्स तथा मिस वल्र्ड के खिताब तो अर्जित किए ही, दुनियाभर में अपने नाम व रूप-सौंदर्य का डंका भी बजवाया। यह मॉडलिंग के ग्लैमर का ही तो असर है कि सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, दलेर मेहंदी, शाहरुख खान, कपिल देव आदि प्रतिष्ठिïत व अपने-अपने क्षेत्रों में सफलतम हस्ताक्षर विभिन्न कंपनियों के उत्पादों के लिए मॉडलिंग करते दिखाई देते हैं।
मजेदार बात यह है कि मॉडलिंग के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है। छह माह के शिशु से लेकर जब तक आप जीवित हैं, मॉडलिंग की दुनिया में आपका स्वागत है। मॉडलिंग के लिए यह भी जरूरी नहीं कि आप अत्यधिक सुंदर ही हों। साधारण चेहरा भी एक श्रेष्ठï व सफल मॉडल हो सकता है। मॉडल बनने के लिए आपका फिगर अच्छा होना चाहिए। सुंदर देहयष्टिï के साथ-साथ ऊंचे कद का होना सोने पर सुहागावाली बात होगी। बात करने का आपका अंदाज, उठने बैठने एवं चलने का ढंग, विषय को अभिव्यक्त करने का तरीका इस कैरियर में आपके लिए सफलता के सोपान साबित होंगे। यदि आपकी आँखें मादक हैं तो आंखों के पोज अधिक दीजिए। यदि आपके होंठ आकर्षक हैं तो उन्हें हाईलाइट करें। इसी प्रकार शरीर की पूर्ण संदरता नहीं होने पर भी यदि कोई एक भी अंग सुदंर है तो आप मॉडल बन सकते हैं।
मॉडलिंग करते समय युवक-युवतियों को अपनी सुंदरता के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को भी अभिव्यक्त करने का सुअवसर प्राप्त होता है। ऐसा देखा जाता है कि कुछ सांवले लोग भ्राी अपने शारीरिक सम्मोहन और चारित्रिक गुणों के कारण सुंदर और मनमोहक हो जाते हैं। इसलिए यह कहना कि गोरा रंग ही सुदंरता का पर्याय है, उचित नहीं।
ब्रिटेन की सुपर मॉडल ब्लैक ब्यूटी नाओमी कैम्बैल को कौन नहीं जानता? उसकी मादक अदाओं की आज दुनिया दीवानी है। एक सामान्य सूक्ति है कि नाओमी जिस प्रॉडक्ट को छू भर देती है उसकी बिक्री आसमान छूने लगती है। नाओमी की सालाना कमाई के सामने दूनिया के बड़े-बड़े उद्योगपतियों के टर्नआवेर फीके प्रतीत होते हैं। इसे कहते हैं- मॉडलिंग का चमत्कार।
शारीरिक दृष्टिï से सुंदर युवतियों को ज्यादा दिनों तक मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना प्रभाव व महत्व बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि वे अपने शरीर की साज-संभाल के प्रति सचेत रहें तथा उसो बनाए रखने के लिए खान-पान प व्यायाम समेत सभी संभव उपाय अमल में लाएं। एक सुंदर मॉडल के लिए मोटापा अीिाशाप जैसा है, अत: इससे बचें। अपने भोजन में फल और हरी सब्जियों का विशेष रूप से सेवन करें। चिनाईयुक्त तथा तली हुई खाद्य सामग्री से परहेज हितकर रहता है।
युवतियों को बालों, त्वचा एवं अन्य अंगों के सौंदर्य के प्रति भी सजग रहने की जरूरत है। इसके लिए अचदी पोशाक और सुरुचिपूर्ण ज्वैलरी और श्रृंगार का उपयुक्त चयन खासा महत्व रखता है। यही नहीं एक सफल मॉडल को मेकअप का भी अचदा ज्ञान होना निहायत जरूरी है। मुख्यत: महिला मॉडल को विभिन्न परिधानों के साथ तालमेलवाला मेकअप व विवध अवसरों के लिए उपयुक्त ढंग से सजने-संवरने का सलीका आना चाहिए।
आमतौर पर मॉडलिंग के लिए किसी कार्स अथवा शैक्षिक योग्यता की बाध्यता नहीं है परंतु इसके लिए भाषा का ज्ञान व परिवेश की समझ नितांत जरूरी है। वैसे तो मॉडलिंग के लिए अनेक संस्थान बाकायदा प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हें। इसी का परिणाम है कि आजकल युवा वर्ग इस क्षेत्र में आने को दीवाना है। चूंकि आजकल प्रत्येक व्यवसाय के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था हो गई है, अत: इस पेशे में आनेवाले युवक-युवतियां यदि प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं तो उनके लिए सफलता प्राप्त करना अधिक सुलभ होगा। इससे एक ओर जहां उनकी मॉडलिंग में निखार आएगा वहीं दूसरी ओर उन्हें व्यवसाय की तकनीकी बारीकियों को भी सीखने-समझने के अवसर मिल जाएंगे।
यही नहीं प्रशिक्षण प्राप्त करने से मॉडल में न सिर्फ आत्मविश्ïवास ही आता है बल्कि उसकी कार्यकुशलता में भी वृद्धि होती है। प्रशिक्षण अवधि में रूप, रंग, शृंगार, शारीरिक रखरखाव तथा परिधानों एवं आभूषणों के बारे में भी जानकारी दी जाती है जो एक मॉडल के लिए बेहद जरूरी है।
मॉडलिंग में कैरियर बनाने के लिए विशेष कद-काठी, बनावट, चार्मिंग पर्सनैलिटी का होना बहुत जरूरी होता है। रेम्प (कैट वॉक) के लिए लड़कियों की ऊँचाई कम-से-कम 5 फीट 5 इंच तथा लड़कों की 5 फीट 11 इंच होनी चाहिए। जबकि विज्ञापन फिल्मों के लिए जो मापदंड हैं, उसके अनुसार युवतियों की लंबाई 5 फीट 5 इंच रखी गई है। मॉडलिंग के लिए प्रशिक्षण देनेवाले कई संस्थान मॉडल को -आर्डीनेटर के रूप में भी काम करते हैं। वे एड फिल्मों के लिए अपने अभ्यथियों को अवसर प्रदान कराते हैं।
माँडलिंग प्रशिक्षण में सामान्यत: कैट वॉक, बॉडी माइंड फिटनेस, प्रजेंटेशन, कम्युनिकेशन स्किल्स, मेकअप व हेयर स्टाइल, बैक स्टेज मैनेजमेंट, हेल्थ व स्किन केयर, माकेँटिंग, कैमरा फेस करने के तौर-तरीके तथा फोटो सेशन की जानकारी प्रदान की जाती है। इन विषयों में विशेषज्ञ व दक्ष लोगों से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा वह अपनी प्रतिभा को अधिक बेहतर ढंग से प्रदर्शित कर सकने योग्य बन जाता है।
समुचित प्रशिक्षण के उपरांत इस क्षेत्र में विविध स्वरूपों में कैरियर की संभावनाएं मौजूदा होती हैं। मॉडलिंग में रैम्प, प्रेस, कॉमर्शियल एंड फैशन शो, स्टेज शो, कम्पेयरिंग, वीजे व वीडियो एलबम कैटरिंग, फिल्म तथा धारावाहिक के क्षेत्र में कैरियर की बेहतर संभावनाएं हैं। यही नहीं आजकल बड़ी कंपनियां भी मार्केटिंग के लिए मॉडल रखने लगी हैं।
इस क्षेत्र में प्रवेश के लिए आप किसी प्रतिष्ठिïत विज्ञापन एजेंसी से भी संपर्क स्थापित कर सकते हैं। आप अपने वीडियो टेप या फोटो सेशन (पोर्टफोलियो) किसी कुशल व भरोसेमंद छायाकार से तैयार तीन-चार फोटो रख लेगी। आपका फोटो पसंद आने पर इन कंपनियों द्वारा आपसे संपर्क किया जाएगा। यदि आपके प्रकाशित फोटोग्राफ बाजार में पसंद आते हैं तो आप सफल मॉडल बन सकते हैं। इस क्षेत्र में भाग्य का भी अपना खेल है।
पत्र-पत्रिकाओं में अक्सर मॉडलिंग के लिए विज्ञापन प्रकाशित होते रहते हैं। उनके माध्यम से भी संपर्क साधा जा सकता है। हो सकता है आपको चुन लिया जाए। मॉडलिंग को अपना कैरियर बनाने के लिए किसी भी विज्ञापन कंपनी से संपर्क स्थापित करने से पहले इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि वह जालसाजों की कंपनी तो नहीं है। यदि सफल मॉडल बन गए तो लाखों-करोड़ों में आय होगी। यदि सफल नहीं हुए तो खाक छाननी पड़ती है। अत: मॉडल बनने के लिए अभिनय प्रतिभा को भी थाड़ा विकसित करें। अवश्य सफलता ही मिलेगी।
प्रशिक्षण संस्थान
द लुक मॉडलिंग इस्टीट्ïयूट, प्रथम मंजिल, सतगुरु शापिंग सेंटर, थर्ड रोड, खार (प.) मुंबई
नेशनल इंस्टीट्ïयूट ऑफ फिल्म एंड थिएटर, 7/10 बोटावाला बिल्डिंग, हार्निमैन सर्कल, फोटो-मुबई-1
पर्सनैलिटी ग्रमूंग एंड ब्यूटी कल्चर के लिए जहां से कार्स किए जा सकते हैं :
शहनाज हुसैन
मेहर जेसिया फेस आई सेंटर
इंटरनेशनल पॉलिटेक्रिक फॉर वुमन