नई दिल्ली: बैंक में नौकरी (Bank Jobs) की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (Bihar State Co-operative Bank) ने असिस्टेंट (Multi purpose) के पद के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार बैंक सहायक भर्ती 2021 (Bihar Bank Assistant recruitment 2021) के लिए 09 मार्च 2021 से 26 मार्च 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इन बैंकों में कुल 200 पद हैं खाली
बिहार एससीबी सहायक भर्ती 2021 के विज्ञापन नंबर 7251 के मुतबिक, इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 200 रिक्त भरे जाएंगे. इनमें 11 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (पाटलिपुत्र, गोपालगंज, सासाराम, भागलपुर, आरा, बेतिया, औरंगाबाद, नवादा, सीतामढ, रोहिका, पूर्णिया) में कुल 181 पद और बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में असिस्टेंट के कुल 19 रिक्त पद शामिल हैं. इन बैंकों में है वैकेंसी.
बैंक लिमिटेड – 19 पद
जनरल – 11
ईडब्ल्यूएस – 2
एमबीसी – 3
बीसी – 1
डब्ल्यूबीसी – 2
जिला केंद्रीय सहकारी बैंक – 181
जनरल – 82
ईडब्ल्यूएस – 17
एससी – 31
एसटी – 2
एमबीसी – 30
बीसी – 15
डब्ल्यूबीसी – 4
कितना मिलेगा वेतन
बिहार बैंक (BSCB) में असिस्टेंट के पोस्ट पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को 11,765 रुपये से 31,540 रुपये तक वेतन दिया जाएगा.
शैक्षणिक योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी सबजेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री, या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से समकक्ष योग्यता होनी जरूरी है. इसके अलावा, कंप्यूटर की अच्छी जानकारी होनी चाहिए और कंप्यूटर एप्लिकेशन (DCA) में बेसिक डिप्लोमा हो.
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष तक होनी चाहिए.
