नई दिल्ली: सेना भर्ती कार्यालय (ARO), तिरुचिरापल्ली ने 06 मार्च से 12 मार्च 2021 तक के रोजगार समाचार पत्र में ग्रुप 'सी' मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) (गैर-औद्योगिक) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों (05 अप्रैल 2021) के भीतर ARO भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं.
एआरओ एमटीएस पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन
सेना भर्ती कार्यालय के नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है. इस अधिसूचना के तहत मल्टी टास्किंग स्टाफ के दो पद पर भर्ती की जाएगी.
एआरओ एमटीएस पदों के लिए आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि - 05 अप्रैल 2021 (विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर).
एआरओ एमटीएस पदों के लिए रिक्ति विवरण
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) - 2 पद
एआरओ एमटीएस पदों के लिए वेतन
18000 / - रु.
एआरओ एमटीएस पदों के लिए शैक्षिक योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक / समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए.
एआरओ एमटीएस पदों के लिए आयु सीमा
18 से 25 वर्ष
एआरओ एमटीएस पदों के लिए मेडिकल फिटनेस
दृष्टि 6/6 दोनों आंखों की, कोई रंग अंधापन और किसी भी असामयिक बीमारियों से पीड़ित नहीं होना चाहिए.
एआरओ एमटीएस पदों के लिए चिकित्सा परीक्षा
चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित अधिकारियों के पास चिकित्सा परीक्षा के लिए भेजा जाएगा.
एआरओ एमटीएस पदों के लिए चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
