त्योहारों पर भाने लगीं रंग-बिरंगी साडि़यां






त्योहारों का मौसम आ गया हैं। महिलाओं की शॉपिंग भी शुरू हो गई है। दिवाली, भाइदूज, और छठ जैसे त्योहार के लिए नए कपड़े, गहने, गैजेट और उपहार खरीदे जाते हैं। भारत की पारम्परिक साडि़यां और महिलाओं का श्रृंगार पूरे विश्व में सबसे खास और अलग हैं। भारतीय परिधानों की तो दुनिया भर की महिलाओं दीवानी हैं। पहले साडि़यां बेहद सिंपल होती थी। साड़ी पर बनने वाले डिजाइन पेड़, पौधे, मनुष्य वगैरह के होते थे। सूती और रेशम की साडि़यां ही ज्यादातर महिलाओं की फेवरेट हुआ करती थीं। मगर धीरे-धीरे साडि़यों के डिजाइन और कपड़े को लेकर भी काफी बदलाव किए गए। अब तो जमाना कॉकटेल साडि़यों का है। दो-तीन रंग की साडि़यां और उसके पल्लू और बार्डर या फिर पूरी साड़ी पर बेहतरीन कारीगरी होती है।
त्योहारों से लेकर शादी-ब्याह तक में साड़ी का प्रचलन रहता हैं। बनारस की बनारसी साडि़यां, ओडि़शा की सूती और रेशमी साड़ी, तमिलनाडु की कांजीवरम, बंगाल की बालुचरी, मैसूर की सिल्क साड़ी, राजस्थान की बांधनी, गुजरात की बंधेज और सबसे खूबसूरत लखनऊ की चिकन कढ़ाई की साडियां हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
आधुनिक दौर में भी साडि़यों का महत्व कम नहीं हुआ। अब वे नए रूप में लुभाने आ गई हैं। शादी-ब्याह में दुल्हन अब लहंगा-चोली पहनना पसंद करती हैं। मगर आज अलग दिखने की चाह में युवतियां भी साड़ी ही पहनना चाहती हैं। तीज, करवा चौथ और दिवाली जैसे मौके पर तो साड़ी पहनना महिलाओं की पहली पसंद होती हैं। उसमें वे बेहद खूबसूरत और शालीन दिखती हैं। हसबैंड भी पत्नी को साड़ी में देखकर अब खुश होते हैं।
वैसे साडि़यां भी अब मार्डन हो गई हैं, डिजाइनर साडियां ज्यादा फैशनेबल और हल्की हो गई हैं। परदे पर दिखने वाली अभिनेत्रियों की पसंदीदा साडि़यां अब आसानी से मार्केट में मिल जाती हैं। आज कॉकटेल साडि़यां युवतियों और महिलाओं की पहली पसंद बन रही हैं। बड़े डिजाइनरों द्वारा तैयार ये साडि़यां अब मार्केट में आसानी से दिखने लगी हैं। दो रंगों को मिलाकर बनी ये साडि़यां महिलाओं की सबसे ज्यादा पसंदीदा हैं। हैवी वर्क के साथ बनी ये साडि़यां बेहतरीन लुक देती हैं। पार्टी वियर के साथ-साथ यह त्योहारों में भी चार चांद लगा देती हैं।
पहले जहां फ्लोरल प्रिंट की साडि़यां पसंद की जाती थीं वहीं अब एनिमल प्रिंट, प्राकृतिक दृश्यों की प्रिंट वाली साडि़यां चलन में आ रही हैं। अब तो नेट साडि़यों का ट्रेंड भी बढ़ रहा हैं। साथ ही रेडी टू वियर साडि़यां भी ट्रेंड में हैं। रंगों की बात करें, तो त्योहारों पर चटख रंग ज्यादा पसंद किए जाते हैं। जैसे मरून, ब्लू, आरेंज और पिंक। तो अब आने वाले त्योहारों पर अगर आप भी कुछ अलग दिखना चाहती हैं, तो डिजाइनर साडि़यां कैरी करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume