यहां मिल रही है 34 हजार रुपए महीने की सैलरी, करें आवेदन


असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के पद रिक्त
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सहायक अधीक्षक एवं समकक्ष (रेशम संवर्ग सेवा, उद्योग विभाग) के कुल 22 पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मंगाए है। जिसमें सामान्य वर्ग के 10, अनुसूचित जनजाति के 05, अनुसूचित जाति के 02, अत्यंत पिछड़ा वर्ग व पिछड़ा वर्ग के क्रमशः 02 एवं 01 तथा महिलाओं के 02 पद शामिल हैं।

इन पदों पर आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से सिल्क टेक्नोलॉजी में बीएससी की डिग्री अथवा बीएससी रेशम/कृषि/वानिकी/वनस्पति विज्ञान या जंतु विज्ञान के साथ केंद्रीय रेशम बोर्ड से पद से संबंधित पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा का होना अनिवार्य है।

चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये (ग्रेड पे 4,200 रुपये) देने का प्रावधान किया गया है। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये तथा झारखंड राज्य के एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये का शुल्क बैंक ड्रॉफ्ट के रूप में जमा करना होगा। इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरे जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल, 2015 निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिये किया जाएगा।

पूर्णरूप से भरे हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को संबंधित शैक्षिक दस्तावेजों के साथ संलग्न करके स्पीड पोस्ट के द्वारा 'परीक्षा नियंत्रक, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, एफ-49/50 सेक्टर-3, धुर्वा, रांची-834004' के पते पर 30 अप्रैल, 2015 से पहले भेजें। ऑनलाइन आवेदन करने तथा किसी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार ‌आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.in पर लॉग ऑन करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume