बहुराष्ट्रीय कम्पनियों, मॉल्स, आटोमोबाइल कम्पनियों और रियल इस्टेट के माहौल ने लोगों की पसंद नापसंद की सोच को बदल दिया है। लोग रंगों और उनके प्रयोगों के प्रति जागरूक हुए हैं। इसी सजगता ने ऑयल एंड पेंट टेक्नोलॉजी के उद्योगों की चमक बढायी है। पेंट वस्तु की सुरक्षा, मजबूती और प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है। अब पेंट का प्रयोग धातुओं व दीवारों से ऊपर उठकर सीरेमिक्स, सीसे, प्लॉस्टिक कागज, कपडे आदि पर होने से इस फील्ड में कॅरियर की संभावनाओं के ग्राफ में वृद्धि हुई है जिससे इसका क्रेज बढा है।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
10वीं उत्तीर्ण होने के बाद डिप्लोमा या फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथ के साथ बाहरवीं करने के बाद स्नातक (बीटेक-ऑयल एंड पेंट टेक्नोलॉजी) में प्रवेश लिया जा सकता है। इसमें प्रवेश के लिए हर संस्थान का मानक अलग है।
कौन से हैं कोर्स
- B. Tech Program in Paints Technology
- B. Tech. Degree in Surface Coating Technology
-B.E Program in Paint/Oil
- M. Tech in Paint Technology.
- Doctoral Programs in Paint Technology.
- DIPLOMA IN PAINT APPLICATION TECHNOLOGY
कॅ रियर की संभावनाएं
भारत में पेंट के करीब 50 बडे उद्योग व दो हजार लघु इकाइयां हैं, जो करीब आठ लाख टन पेंट का उत्पादन करती हैं। पेंट उद्योग में शोध और प्रोडक्शन में पेंट इंजीनियरों की डिमांड हर समय रहती है। पेंट टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षण के उपरान्त आप मैन्युफैक्चरिंग, प्रोडक्शन, मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, टेक्निकल सेल्स एंड एप्लीकेशन से लेकर रिसर्च के क्षेत्र में बेशुमार संभावनाएं हैं। आप शिक्षण,ऑटोमोबाइल उद्योग, घरेलू उपकरण उत्पादक उद्योग तथा उपभोक्ता डीलिंग में कॅरियर की तलाश कर सकते हैं।
प्रमुख संस्थान
- एचबीटीआई, कानपुर
- यूआईसीटी, मुम्बई
- एलआईटी, नागपुर
- यूडीसीटी, जलगांव
- गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक, कानपुर
- आईआईसीटी, हैदराबाद
- जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
- इंडस्ट्रियल रिसर्च लेबोरेटरी, कोलकाता
- वीपीआरपीटीपी साइंस कॉलेज वल्लभ नगर, गुजरात