फोटोग्राफी: हाई रेजोल्यूशन कॅरियर

फोटोग्राफी महज एक पेशा भर नहीं है बल्कि यह तो हर नए दिन को खुद को नए सिरे से साबित करने की चुनौती है। इसमें मुश्किलें हैं, संघर्ष है तो बेरौनक चीजों को एक हल्के से क्लिक से अमर बना देने का अवसर भी है। आज फोटोग्राफर्स हमारे दुनिया देखने के ढंग को बदल रहे हैं। यदि आप भी अपनी नजर से लोगों का नजरिया बदलना चाहते हैं तो फोटोग्राफी सही विकल्प है। इस क्षेत्र की व्यापक होती परिधि में कॅरियर का नया?नवेला फ्रेम उभर आया है। ये आपको शोहरत, दौलत तो दिलाता ही है, इतिहास में जगह बनाने का मौका भी देता है। विजन है कामयाबी का सबब
पेशेवर फ्रंट पर देखा जाए तो यहां कॅरियर बनाने के लिए आपको डिग्री व डिप्लेामा कोर्स की दरकार होगी। फोटोग्राफी में स्नातक कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता 10+2, वहीं पीजी, पीजीडीएम कोर्स के लिए आपको किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना जरूरी होगा। देश के कई संस्थान फोटोग्राफी में डिप्लोमा, पीजीडीएमबीएफए से लेकर एमए इन फोटोग्राफी, एमएफए इन फोटाग्राफी जैसे कोर्स संचालित करते हैं। फोटोग्राफी में धर्य आपकी कामयाबी का बडा मापदंड होता है। इस क्षेत्र में अच्छे कॉन्टेक्ट भी खासे लाभदायक होते हैं। फैशन, मीडिया, इंडस्ट्री में व्यक्तिगत संबंधों के बल पर बेहतरीन फुटेज हासिल किए जा सकते हैं। आप अपनी रुचि के अनुरूप फोटोग्राफी के किसी भी क्षेत्र में कॅरियर बना सकते हैं। इस क्षेत्र की यही खासियत इसे अन्य प्रोफेशन से अलग और बेहतर बनाती है।
फोटोग्राफी पत्रकारिता
तस्वीरों से बनेगी खबर
घटनाओं, खबरों, कहानियों एवं कविताएं आदि समझने के लिए प्रिंट मीडिया में फोटोग्राफ्स की अहमियत छिपी नहीं है। फोटो पत्रकारिता इसी विधा का नाम है। यहां वर्क एथिक्स, डेडलाइन, विजन जैसी चीजें आवश्यक हैं। एडिटोरियल फोटोग्राफी, स्पो‌र्ट्स फोटोग्राफी भी इसी के अंतर्गत आती हैं। यहां आपको दृश्य और खास मोमेंट पर एकाग्र होने की जरूरत होती है। अगर आपकी रुचि पत्रकारिता में है तो बतौर फोटो पत्रकार यहां काम की कमी नहीं है।
फैशन फोटोग्राफी
फोटो से झांकता जलवा
फैशन फोटोग्राफी आर्टिस्टिक फोटोग्राफी के अंर्तगत आती है। क्रिएटिविटी एवं आय दोनों ही रूपों में यह एक भरोसेमंद क्षेत्र है। देश में फैशन इंडस्ट्री के बढते आकार के बीच यहां अच्छे फोटोग्राफर्स की मांग बढी है।
विज्ञापन फोटोग्राफी
बिजनेस को देगा रौनक
आर्टिस्टिक फोटोग्राफी के अंतर्गत आने वाली, विज्ञापन फोटोग्राफी एक उभरता हुआ क्षेत्र है। यहां विज्ञापन एजेंसियों के कैटलॉग बनाने, स्टूडियो, फ्रीलांसिंग जैसे बहुत सी चीजें आती हैं। फाइन आ‌र्ट्स फोटोग्राफी:
कला की सही परख
प्राकृतिक दृश्यों के फोटो, प्रसिद्ध चित्रों, पेंटिग्स के फोटोग्राफ या फिर वो सभी चीजें जो किसी न किसी रूप में फाइन आ‌र्ट्स से संबंध रखती हों, फाइन आर्ट फोटोग्राफी में आती हैं। आज कला की ओर लोगों की बढी अभिरुचि के चलते इस क्षेत्र में नाम व दाम दोनों ही संभावनाओं में इजाफा हुआ है।
वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी
चुनौती पग-पग पर
नेचर की गहराइयों की समझ रखनेवाला व्यक्ति ही वाइल्ड फोटोग्राफी में सफल कॅरियर बना सकता है। नेचर फोटोग्राफर के समक्ष दुर्लभ जीव-जंतुओं, सूर्यास्त, झरना-झीलें, पेड-पौधे इत्यादि की आकर्षक तस्वीरें कैमरे में कैद करने की चुनौती होती है। वैसे इस फील्ड में काम करने वाले रिसर्च, कवर, कैलेंडर आदि के लिए भी काम कर सकते हैं।
पोर्टे्रट फोटोग्राफी
खूब है डिमांड
पो‌र्ट्रेट काविषय घरेलू कार्यक्रम, शादी, बच्चे, पालतू जानवर की तस्वीरें जैसा कुछ भी हो सकता है। इस समय पोट्र्रेट फोटोग्राफर की मार्केट में खूब डिमांड है।
फोरेंसिक फोटोग्राफी
अपराध की पूरी पडताल
फोरेंसिक फोटोग्राफी से घटना की वास्तविक स्थिति व कई परिस्थतिजन्य साक्ष्यों की पडताल की जाती है। फोरेंसिक फोटोग्राफर अन्वेषण ब्यूरो, लीगल सिस्टम, पुलिस विभाग तथा प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसी के लिए काम करते हैं।
इंडस्ट्रियल फोटोग्राफी
अर्थव्यवस्था ने गढे मायने आर्थिक प्रतिस्पर्धा के दौर में इंडस्ट्रियल फोटोग्राफी एक अलग शाखा के रूप में सामने आई है। इसके अंतर्गत देश की कई कंपनियां संस्थान केफोटो, काम करते हुए कर्मचारी आदि की फोटो का इस्तेमाल प्रचार प्रसार व इमेज मेकओवर में करती हैं।
फ्री लांसिंग फोटोग्राफी
फोटोग्राफी की दुनिया में यह सबसे पंसदीदा विकल्प माना जाता है। यहां न आपका कोई बॉस होता है न ही आपकी रचनात्मकता पर लगाम लगाने वाले नियम कायदे ही होते हैं। आप अपनी क्षमता का जैसा चाहें वैसा इस्तेमाल कर रचनात्मकता के शिखर को छू सकते हैं।
तस्वीरें जो बनीं गवाह
इतिहास की न जाने कितनी त्रासदियां आज भी फोटोग्राफ्स के सहारे हमारे दिलों दिमाग पर काबिज हैं। आखिर कौन भूल सकता है ग्रेट डिप्रेशन एरा की कहानी कहती फ्लोरेंस थॉमसन की खींची माइग्रेट मदर या युद्ध का ध्वंस बयां करती रॉबर्ट कॉपर की फालिंग सोल्जर। ये सब दुनियावी इतिहास के अलग-अलग हिस्सों की तस्दीक करने वाले दस्तावेज हैं। इनमें से सब अपनी अलग-अलग खासियत रखते हैं, लेकिन जो बात सभी में समान है वो ये कि तस्वीरें अपने देखने वालों पर पुरजोर असर छोडती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
संस्कार News
संस्कार News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume