Fashion Choreography

Fashion Choreography
अगर आपको भी रैंप, मॉडल्स और फैशन शोज अट्रैक्ट करते हैं और आप भी चाहते हैं फैशन की दुनिया के लिए कुछ नया करना, तो फैशन कोरियोग्राफी में अपना करियर बना सकते हैं।
फैशन का जलवा
आमतौर पर फैशन कोरियोग्राफी को फैशन डिजाइनिंग ही समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कोरियोग्राफर के ऊपर पूरे शो की जिम्मेदारी होती है। फैशन शो में किस मॉडल को क्या पहनना है, रैंप पर कैसे आना है, कैसे जाना है, साथ ही शो स्टॉपर के साथ मॉडल्स की पोजीशंस को कोरियोग्राफर ही मैनेज करता है।
फैशन शो की बढती डिमांड
आज के दौर में फैशन शोज बहुत जल्दी-जल्दी ऑगैनाइज होने वाला इवेंट बनता जा रहा है। यह फैशन इंडस्ट्री में हो रहे अपडेट्स को जानने का भी बेहतर सोर्स है। ऐसे में फैशन कोरियोग्राफर्स की डिमांड, वर्क एरिया, अपॉच्र्युनिटीज भी बढती जा रही हैं। कॉलेज इवेंट्स के अलावा कॉरपोरेट इवेंट्स में भी फैशन शोज काफी पॉपुलर हो रहे हैं।
यूथ के लिए अट्रैक्टिव
यूथ के लिए यह फील्ड काफी अट्रैक्टिव है, क्योंकि इसमें क्रिएटिविटी और इमेजिनेशन में ग्लैमर का तडका लगाने की जरूरत होती है। यूथ हर बार कुछ नया करना चाहता है। इस फील्ड में इसी स्पिरिट की सबसे ज्यादा जरूरत है। यूथ कॉलेज टाइम से ही बदलते फैशन ट्रेंड से अवेयर होते हैं। कॉलेज टाइम से ही फ्रेशर्स, फेयरवेल जैसी पार्टीज में इस तरह के इवेंट्स होते रहते हैं। इसलिए फैशन डिजाइनिंग के बाद अब कोरियोग्राफी का भी क्रेज बढ रहा है।
सेलेक्शन ऐंड कलेक्शन
फैशन कोरियोग्राफर में म्यूजिक के सेलेक्शन और कलेक्शन की समझ के साथ-साथ शो के लिए एक लुक तैयार करने की भी समझ होनी चाहिए। कोरियोग्राफर को एक ही वक्त पर कई सारे काम करने पडते हैं, जैसे मॉडल और डिजाइनर से ड्रेस की फिटिंग चेक कराना, म्यूजिक सेलेक्शन, शो को डायरेक्ट करना, डीजे म्यूजिक और लाइट इंजीनियर के साथ कोऑर्डिनेट करना।
थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल
यह एक ऐसा फील्ड है, जिसमें किताबी कीडा बनने की बजाय प्रैक्टिकल नॉलेज की इंपॉर्टेंस ज्यादा है। इसके लिए कोई स्पेशल कोर्स नहीं है।अगर आपमें क्रिएटिविटी है, तो किसी फैशन कोरियोग्राफर के साथ काम सीख सकते हैं। बेसिक्स के लिए फैशन डिजाइनिंग कोर्स कर सकते हैं। इसके ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए 50 परसेंट मा‌र्क्स के साथ हायर सेकंडरी होना जरूरी है।
ग्लैमर के साथ पैसा
शुरुआत में आपको 15,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक की सैलरी मिल सकती है। आपके खाते में जितने ज्यादा हिट शोज होंगे, अर्निग भी उसी के मुताबिक बढेगी।
कहां से करें कोर्स?
-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, हौज खास, नई दिल्ली, www.nift.ac.in
-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, पालदी, अहमदाबाद, www.nid.edu
-एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी, शिमला www.apg.edu.in
-स्कूल ऑफ फैशन टेक्नॉलॉजी, पुणे www.soft.ac.in
फैशन कोरियोग्राफर बनने के लिए इंडिया में अलग से कोई कोर्स नहींहोता है। इसके लिए जरुरी है कि आप किसी फैशन कोरियोग्राफर के साथ काम सीखें, अगर आपमें क्रिएटिविटी है, तो फिर यह फील्ड आपके लिए ही है।
मनीष देव, फैशन कोरियोग्राफर

Post a Comment

Previous Post Next Post
संस्कार News
संस्कार News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume