नौसेना में बनिए लॉ अधिकारी, पाएं बेहतरीन पैकेज

भारतीय नौसेना में लॉ अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए एड जारी की गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक तौर पर किसी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से 60 प्रतिशत अंकों के साथ कानून की डिग्री प्राप्त की हो। यह डिग्री आवेदक ने 12वीं पास कर 5 साल की कानूनी डिग्री ली हो या स्नातक के बाद तीन वर्षीय डिग्री हासिल की हो।

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए ‌न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष और छह माह तथा अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। लॉ अधिकारी के पद पर चयनित उम्मीदवार को वेतनमान के तहत 15,600-39,100 रुपये और ग्रेड पे 5400 रुपये दिया जाएगा।  इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की तिथि14 मार्च से 22 मार्च, 2014 निर्धारित है। आवेदन करने और अन्य जरूरी जानकारी के लिए आवेदक भारतीय नौसेना की वेबसाइट http://joinindiancoastguard.gov.in/Default.aspx  पर लॉग ऑन कर सकते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume