हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन का बढ़ता महत्व

चिकित्सा जगत से जुड़े अनेक क्षेत्र हैं जो करियर के लिए युवाओं में हमेशा से लोकप्रिय रहे हैं परन्तु हर कोई डॉक्टर या नर्स नहीं बन सकता है। इससे जुड़े कुछ अन्य क्षेत्र भी हैं जो इन दिनों काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। आजकल अस्पताल बड़े स्तर पर काम करने लगे हैं। कईयों की देश भर में अनेक शाखाएं स्थापित हो चुकी हैं। 

ऐसे में हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन यानी अस्पताल का प्रबंधन देखने के लिए विशेष स्टाफ रखा जाता है। ये लोग हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन एंड हैल्थकेयर मैनेजमैंट की खास जानकारी रखते हैं। इन दिनों स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा यह सर्वाधिक आकर्षक और महत्वपूर्ण करियर बन चुका है। आज के युग में लगभग हर क्षेत्र में पेशेवराना एवं प्रतियोगी रुख पसंद किया जाता है।

सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पताल भी रोगियों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक-दूसरे के साथ प्रतियोगिता करने लगे हैं। हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन एवं हैल्थ से जुड़े प्रोफैशनल कोर्सेज की आजकल काफी मांग है। अनेक संस्थान छात्रों को इस क्षेत्र से जुड़ी व्यावहारिक एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए खास कोर्स शुरू कर चुके हैं।  इनमें हॉस्पिटल मैनेजमैंट एंड हैल्थकेयर मैनेजमैंट जैसे कोर्स शामिल हैं जो मैडीकल लाइन से जुड़े लोगों के अलावा अन्य क्षेत्रों के लोगों के लिए भी खुले हैं।
 
पाठ्यक्रम
ये कोर्स हैल्थकेयर क्षेत्र से जुड़ी तकनीकों पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रदान करते हैं। ये उन तकनीकों, विधियों आदि का ज्ञान देते हैं जो किसी छात्र को एक उम्दा हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर बना सकता है ताकि वह अस्पताल के कामकाज को बेहतर ढंग से संभाल सके। इन कोर्सों के तहत उन्हें हैल्थ एडमिनिस्ट्रेशन, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के अलावा रोगियों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को संभालने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। हर तरह की योजनाएं बनाने, उनका नियंत्रण, दिशा-निर्देशन एवं स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंधन भी इस प्रशिक्षण में शामिल रहता है।

संभावनाएं
हैल्थ एडमिनिस्ट्रेशन के  बढ़ते महत्व की वजह से इस क्षेत्र में प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग तेजी से बढ़ी है। वे अस्पताल मैनेजर के तौर पर अस्पतालों, आऊट पेशैंट क्लीनिक तथा ट्रीटमैंट क्लीनिक्स में भी काम कर सकते हैं।
 
नौकरी
हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन एवं हैल्थ मैनेजमैंट कोर्स करने के पश्चात  युवा विभिन्न क्षेत्रों जैसे हैल्थ मैनेजर, हैल्थ ट्रेनर, हैल्थ एडमिनिस्ट्रेशन आदि पदों पर कार्य कर सकते हैं।

योग्यता
न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों सहित ग्रैजुएशन डिग्री पूरी करने वाले छात्र इन कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं। ये कोर्स करने के बाद विभिन्न पदों पर अस्पतालों तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी संस्थानों में रोजगार हासिल किया जा सकता है। ये कोर्स अलग-अलग संस्थानों में अलग-अलग अवधि के हो सकते हैं। कुछेक संस्थानों में हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में एम.बी.ए. कोर्स भी करवाया जाता है जबकि कुछ अन्य में सर्टीफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध हैं।

संस्थान 

- नेताजी सुभाष इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमैंट साइंसिज, नेता जी सुभाष प्लेस पीतमपुरा, नई दिल्ली
- एम्स, अंसारी नगर,नई दिल्ली
- फैकल्टी ऑफ मैनेजमैंट स्टडीज, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली, नई दिल्ली
- नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ हैल्थ एंड फैमिली वैल्फेयर, न्यू महरौली रोड, मुनीरका, नई दिल्ली

Post a Comment

Previous Post Next Post
संस्कार News
संस्कार News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume