जानें अच्छी नौकरी और प्रमोशन पाने के गुण

कहा जाता है कि अति आत्मविश्वास हमें कभी-कभी बहुत मुश्किल में डाल देता है लेकिन कामकाजी व्यक्ति के लिए यह एक ऐसा गुण बन जाता
है जिसके कारण सभी लोग उसे अधिक काबिल समझने लगते हैं। न्यूकैसल और एक्सटर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताआें ने एक शोध में यह खुलासा किया है कि जो व्यक्ति अपनी तारीफ करते रहते हैं, उन्हें दूसरे लोग अधिक योग्य मानने लगते हैं।

शोध रिपोर्ट के मुताबिक वास्तव में अति आत्मविश्वासी लोग अपनी काबिलियत को ज्यादा आंकते हैं और दूसरे लोग भी उनके इस झांसे में आ जाते हैं। शोध में पाया गया कि सफल व्यक्ति अक्सर खुद को अधिक काबिल मानते हैं और इसी वजह से वे अधिक खतरे मोल लेते हैं। ऐसे लोग अपनी योग्यता से अधिक अच्छी नौकरी पाते हैं और वहां भी इनकी प्रमोशन अधिक होती है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume