बढ़ते अवसरों की भूमि


आजकल शिक्षा और व्यवसाय में बढ़ते हुए अवसरों को ध्यान में रखकर भारतीय छात्रों में विदेशों में उपलब्ध होने वाली उच्च शिक्षा और अनुभवों के प्रति एक विशेष जागरूकता आई है। हाल ही में जापान के प्रधानमंत्री मोरी ने भारत आगमन से इस देश को जापान के साथ संबंध को मजबूत कर दिया है तथा कई सदियों के इनके बीच चली आ रही मित्रता एवं सहयोग को व्यापक और व्यवहारिक बनाया है।
जापान में यूनिवर्सिटी शिक्षा 12 साल प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने के उपरान्त ही संभव होता है। स्नातक स्तर की पढ़ाई यहाँ 4 साल की है और 6 साल मेडिसीन एवं दंत चिकित्सिा के लिए तथा 2 वर्ष स्नातकोत्तर और 3 वर्ष डाक्टर प्रोग्राम के लिए निर्धारित है। प्रत्येक साल के 1 अप्रैल से जापान के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई की शुरूआत होती है जो दो सेमेस्टर में विभक्त होती है। लेकिन यहाँ शिक्षा प्राप्त करने वाले इच्छुक छात्रों को विश्वविद्यालयों में प्रवेश से पहले जापानी भाषा को भलीभाँति जानना होगा क्योंकि इन विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रम का माध्यम का प्रचलन है परन्तु जापानी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
जापानी प्रोफिसियंसी टेस्ट जो एआईईजे तथा जापान फाउंडेशन के सौजन्य से टोकियो, ओसाका और 31 देशों भारत सहित (नई दिल्ली एवं पूणे) में आयोजित किया जाता है।
इस प्रतियोगी परीक्षा को चार स्तर में बाँटा गया हैं जिसमें प्रथम स्तर की अर्हता शर्त पूरी होनी चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा के द्वारा विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाना काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण है। स्कालरशिप तथा फेलोशिप जैसे प्रावधान भी यहाँ की युनिवर्सिटी में संभव है।
जापान सरकार मानबूशो स्कालशिप तकरीबन 18 वोकेशनल छात्रों, शोधकर्ताओं और स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को प्रदान करता है। जापान फाउंडेशन फेलोशिप प्रोग्राम सामाजिक विज्ञान एवं आर्टस विषयों के मेघावी छात्रों को दिया जाता है। जेआईसीए प्रोग्राम सरकारी तथा अर्ध-सरकारी ऑफिसरों, जिन्हें वित्त मंत्रालय से मनोनित किया जाता है, को दिया जाता है।
राष्टï्रीय विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों को जापान सरकार की सहमति से विज्ञान एवं तकनीक में वहाँ होने वाले विकास और खोज संबंधित जानकारी और अनुभव को भी उपलब्ध करेगा। इस तरह जापान उच्च और उन्नत शिक्षा एवं अनुभव के लिए उपर्युक्त है बशर्ते जापानी भाषा की सही जानकारी हो। विशेष जानकारी के लिए बातें-
कोर्स संस्थान योग्यता अवधि
1. सर्टिफिकेट इन जेपनीज बंगलौर यूनिवर्सिटी 10+2 1 वर्ष
2. सर्टिफिकेट इन जेपनीज मद्रास यूनिवर्सिटी बीए 1-2 वर्ष
3. डिप्लोमा सर्टिफिकेट इन जेपनीज जेपनीज कल्चर एंड इन्फो सेंटर प्रवेश परीक्षा 3 वर्ष
4. डिप्लोमा सर्टिफिकेट इन जेपनीज बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय 10+2 2 वर्ष
5. बीए इन फारेन लैंग्वेज दिल्ली विश्वविद्यालय 10+2 प्रवेश परीक्षा 3 वर्ष
6. बीए. इन फारेन लैंग्वेज जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी 10+2 प्रवेश परीक्षा 3 वर्ष

Post a Comment

Previous Post Next Post
संस्कार News
संस्कार News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume