करियर ग्रोथ के लिए क्या स्किल होने चाहिए

कॉलेज से निकलने के बाद स्टूडेंट्स वर्कप्लेस में खुद को बतौर प्रौफेशनल अच्छी तरह ढाल नहीं पाते। इसका कारण यह भी है कि वह जिंदगी की सच्चाई को अच्छी तरह नहीं समझते अौर वह शानदार करियर के लिए जरूरी नहीं है कि यह स्किल उन्हें क्लासरूम में ही मिलें। अगर आप जिंदगी के सबक याद रखते हैं तो इससे करियर ग्रोथ में मदद मिलती है। वहीं अगर आपके पास ये स्किल्स नहीं हैं तो प्रौफेशनल ग्रोथ अच्छी नहीं होगी।

आपको सही समय पर सही फैसला करना भी आना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते, तो इससे भी करियर पर नेगेटिव असर होता है। आपको पता होना चाहिए कि सही फैसला कैसे लिया जा सकता है। इससे आपकी ऑर्गनाइजेशन और उससे जुड़े लोगों के करियर पर भी बड़ा इम्पैक्ट होता है। कोई भी फैसला करने से पहले खुद से तीन सवाल करिए।

पहला आपने जो फैसला किया है, क्या वह आपके करियर गोल को बढ़ा पाएगा? क्या इससे आपकी प्रौफाइल बढ़ेगी? तीसरा, क्या उस डिसीजन से आपकी ग्रोथ होगी? हमेशा अपनी असफलता और गलतियों से सीखने की कोशिश करें।

कनेक्शन बनाना भी स्किल है बिना इसके आप नौकरी नहीं कर पाएंगे। इस स्किल के बगैर आप मनचाहा नतीजा भी हासिल नहीं कर पाएंगे। अगर आप में कनेक्शन बिल्ड अप करने की स्किल नहीं होगी तो टीम मैंबर भी हैल्प नहीं कर पाएंगे। यह सब पर्सनल रिलेशनशिप से ही पॉसिबल होगा।

हमेशा हाइली स्किल्ड लोगों के साथ काम करने की कोशिश करें। इससे करियर ग्रोथ अच्छी होगी। वे लोग जिनकी स्किल कम होती है, वे टारगेट पूरा करने के लिए ओवरटाइम करते हैं। ऑफिस में अगर आप शुरू के 10 मिनट हाइली स्किल्ड लोगों के साथ गुजारेंगे तो इससे आपको भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

ऑफिस में बॉस और सीनियर्स के सामने खुद को प्रमोट करने की कोशिश करें। उन्हें अपना अचीवमेंट भी बताएं। करियर की शुरुआत में इस स्किल का होना भी बहुत जरूरी है। अगर आप खुद को मार्केट नहीं कर सकते हैं तो कोई दूसरा आपके लिए ऐसा नहीं करेगा। हमेशा लर्निंग पर इन्वेस्टमेंट करते रहें। इससे आपका सीवी भी अच्छा होता जाएगा और आप दूसरे काम के लिए शॉर्टलिस्ट होते चले जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
संस्कार News
संस्कार News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume