संगीत में सुरीला करियर

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसे गीत-संगीत में रुचि न हो। भारतीयों को तो संगीत से हमेशा से ही विशेष लगाव रहा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत की विविधता तथा प्रचुरता का सारा विश्व कायल है। गीत-संगीत बॉलीवुड फिल्मों का हमेशा सबसे अहम अंग रहा है। ऐसे में संगीत में रुचि के साथ-साथ इस क्षेत्र में प्रतिभावान लोगों के लिए यह एक उम्दा करियर भी बन सकता है।

संगीत उद्योग विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रहे उद्योग में से एक है। संगीत में दिलचस्पी रखने वाले अनेक युवा और पेशेवर इस उद्योग में अपना करियर संवारना चाहते हैं और आगे बढऩा चाहते हैं।

करियर की नजर से देखा जाए तो इस क्षेत्र में रोजगार के कुछ विकल्प इस प्रकार हैं-

वोकलिस्ट/सिंगर  (शास्त्रीय और सुगम संगीत) : अगर आप शास्त्रीय या सुगम संगीत गायक हैं और आपने संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त कर रखा है, साथ ही आपकी आवाज अच्छी है तो आप अपना म्यूजिक एलबम जारी कर सकते हैं, पाश्र्व गायक बन सकते हैं, फिल्मों में गाने गा सकते हैं, टैलीविजन पर म्यूजिक शो होस्ट कर सकते हैं, जिंगल्स और विज्ञापनों के लिए अपनी आवाज दे सकते हैं या फिर स्टेज शो भी कर सकते हैं।

इंस्ट्रूमैंटेलिस्ट्स : अगर आप वाद्ययंत्र बजाने में प्रवीण हैं तो आप ऑर्केस्ट्रा और रिकॉर्डिंग के लिए कन्सर्ट और लाइव शो कर सकते हैं।

संगीत शिक्षक (वोकल/ इंस्ट्रूमैंटल) :
अगर आप लोगों से बात करने में खुद को सहज पाते हैं और अपनी संगीत की जानकारी को बांटना चाहते हैं तो आप संगीत शिक्षक बन सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप गाने लिख सकते हैं और म्यूजिक थैरेपिस्ट भी बन सकते हैं।

डी.जे. / वी.जे. और आर.जे. :  अगर आप संगीत में रुचि रखते हैं पर गाना गाने में खुद को असमर्थ पाते हैं तो आप इन ऑफबीट करियर क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं। इनके जरिए आप हमेशा संगीत के संपर्क में बने रहेंगे।

संगीत संबंधी कोर्स करवाने वाले कुछ प्रमुख संस्थान :

- डिपार्टमैंट ऑफ म्यूजिक, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली

- श्रीराम भरतिया, दिल्ली कला केन्द्र, दिल्ली

- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, बनारस, उत्तर प्रदेश

- भातखंडे म्यूजिक इंस्टीच्यूट, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume