फाउन्डेशन कोर्स : चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने का प्रवेश द्वार


बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने से पहले ही किशोर मन अपने भावी कैरियर के सपने देखने शुरू कर देता है। बारहवीं में कॉमर्स विषय और गैर कॉमर्स विषय पढऩे वाले छात्रों को सी.ए. का कैरियर काफी आकर्षित करता है। भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण और विभिन्न क्षेत्रों में बहुराष्टï्रीय कंपनियों के प्रवेश के साथ ही, चार्टर्ड एकाउंटेंट की भूमिका और उसका क्षेत्र कई गुना बढ़ गया है। चार्टर्ड एकाउन्टेंट बनने पर आपके सामने शानदार कैरियर के कई विकल्प होते हैं। जैसे अपना खुद का व्यावसायिक काम करना, चार्टर्ड एकाउन्टेंटों की व्यवसायरत फर्म में काम करना, पूंजी बाजार के क्षेत्र में सेवाएं उपलब्ध कराना और अपने औद्योगिक या व्यापारिक प्रतिष्ठïान में काम करना। इनका चयन आपकी अपनी रुचि पर निर्भर करता है। अगर आप भी चार्टर्ड एकाउन्टेंट या सी.ए. बनने की इच्छा रखते हैं तो आप को इंस्टीट्यूट चार्टर्ड एकाउन्टेंट ऑफ इंडिया के फाउन्डेशन कोर्स में प्रवेश के लिए संपर्क करना चाहिए। यह कोर्स चार्टर्ड एकाउन्टेंसी के व्यवसायिक पाठï्यक्रम का प्रवेश द्वार है।
योग्यता : कोर्स के लिए योग्यता ऑटï्र्स, कॉमर्स या साइंस किसी भी संकाय में बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी फाउन्डेशन कोर्स में पंजीकरण करवा सकते हैं और वे विद्यार्थी भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। जिन्होंने अभी-अभी 12वीं की परीक्षा दी है और जिनका परीक्षा परिणाम नहीं आया है। इस फाउन्डेशन कोर्स में दाखिले के लिए न्यूनतम (कट आफ) अंकों का प्रतिशत नहीं रखा गया।
पंजीकरण का समय :
फाउन्डेशन कोर्स के लिए पंजीकरण वर्ष भर खुला रहता है। लेकिन किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में कम से कम दस महीने पहले पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उदाहरण के लिए यदि आप नवम्बर 2001 में परीक्षा देना चाहते हैं तो आप तो 31 दिसंबर 2000 तक पंजीकरण अवश्य करा लेना चाहिए।
परीक्षा केन्द्र :
दिल्ली, कलकत्ता, चेन्नई, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बंगलौर, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोयम्बटूर, सलेम आदि शहरों में आयोजित होती हैं।
फीस :
पूरे पाठï्यक्रम के लिए पंजीकरण और शिक्षण शुल्क के 1500 रुपए लिए जाते हैं।
पढ़ाये जाने वाले विषय :
फाउन्डेशन कोर्स में पढ़ाये जाने वाले विषयों में-
(1) फंडामेंटलस ऑफ एकाउटिंग
(2) मर्केन्टाइल लॉ
(3) गणित एवं सांख्यिकी
(4) अर्थशास्त्र
पढ़ाये जाने वाले विषयों का माध्यम :
फाउंडेशन कोर्स में पढ़ो जाने वाले सभी विषयों का माध्यम अंग्रेजी है। परन्तु कुछ विषयों के नोटï्स हिन्दी में भी मिलते हैं।
परीक्षा का माध्यम :
आप फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा अपनी क्षमता के अनुसार हिन्दी व अंग्रेजी किसी एक भाषा में दे सकते हैं। प्रश्न-पत्र दोनों ही भाषाओं के लिए एक ही होता है।
आर्टिकलशिप :
फाउन्डेशन कोर्स में चारों विषयों के कम से कम 8 प्रश्न-पत्र प्रत्येक वर्ग से होना चाहिए।
फाउन्डेशन कोर्स में सफल होने के पश्चात परीक्षार्थी प्रैक्टिस कर रहे किसी भी चार्टर्ड एकाउन्टेंट के पास कम से कम तीन वर्ष की आर्टिकलशिप कर सकता है। और साथ ही साथ प्रत्याशी निर्धारित शर्तों के अनुसार स्नातक की पढ़ाई भी जारी रख सकता है।
फाउन्डेशन पाठï्यक्रम में उत्तीर्ण होने के पश्चात प्रत्याशी चार्टर्ड एकाउन्टेंसी पाठï्यक्रम में प्रवेश के पात्र हो जाते हैं। जिसमें उन्हें सी.ए. बनने के लिए इंटरमीडिएट पाठï्यक्रम और फाइनल पाठï्यक्रम पूरा करना होता है।
फाउन्डेशन पाठï्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए निम्न स्थानों पर संपर्क करें :-
मुख्यालय :
दि सेक्रेटरी
दि इंस्टीटï्यूट ऑप चार्टर्ड एकाउन्टेंट ऑफ इंडिया
पी.ओ. बॉक्स-7100.
इन्द्रप्रस्थ मार्ग, नई दिल्ली-110002
दूरभाष : (011)-3312055, 3314210
फैक्स : (011)-3721334
नोएडा बोर्ड :
डायरेक्टर, बोर्ड ऑफ स्टडीज
दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेंट ऑफ इंडिया
सी-1, सेक्टर, नोएडा-201301
दूरभाष : 4551279, 4552642, 4552643
फैक्स : 4552641
क्षेत्रीय संस्थानों के पते :
ए :- डिप्टी सेक्रेटरी,
इंस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल
दी इंस्टीटï्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेंट ऑफ इंडिया
7, रुसैल स्ट्रीट, कलकत्ता-700071
दूरभाष : 2290207, 2290321, 2290402
फैक्स : 2265470
बी :- ज्वाइंट सेक्रेटरी
वैस्टर्न इंडिया रीजनल काउन्सिल
दि इंस्टीटï्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेंट ऑफ इंडिया,
अन्वेषक, 27, कफ परेड, कोलाबा, मुंबई-400005
दूरभाष : 2183122, 2183123, 218125
फैक्स : 2185470
सी :- ज्वाइंट डायरेक्टर ऑफ स्टडीज
सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल
दि इंस्टीटï्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेंट ऑप इंडिया
पी.ओ. बॉक्स नं. 314, 16-77 सिविल लाइन कानपुर- 208001
दूरभाष : 316963, 368642, 311048
फैक्स : 0512-317359
डी :- डिप्टी सेक्रेटरी
लाउथर्न इंडिया रीजनल काउंसिल
दि इंस्टीटï्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया
122, महात्मा गांधी रोड, पी.ओ. बॉक्स नं. 3314
ननगमबकम, चेन्नई-600034
दूरभाष : 8250456, 8250457, 826086
फैक्स : 8275415
ई :- ज्वाइंट सेक्रेटरी
नारर्दन इंडिया रीजनल काउंसिल
दि इंस्टीटï्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेंट ऑप इंडिया
इन्द्रप्रस्थ मार्ग, नई दिल्ली-110002
दूरभाष : 3312055, 3312137, 3314210
फैक्स : 3725157
भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण और विभिन्न क्षेत्रों में बहुराष्टï्रीय कंपनियों के प्रवेश के साथ ही, चार्टर्ड एकाउंटेंट की भूमिका और उसका क्षेत्र कई गुना बढ़ गया है। चार्टर्ड एकाउन्टेंट बनने पर आपके सामने शानदार कैरियर के कई विकल्प होते हैं। जैसे अपना खुद का व्यावसायिक काम करना, चार्टर्ड एकाउन्टेंटों की व्यवसायरत फर्म में काम करना, पूंजी बाजार के क्षेत्र में सेवाएं उपलब्ध कराना और अपने औद्योगिक या व्यापारिक प्रतिष्ठïान में काम करना। इनका चयन आपकी अपनी रुचि पर निर्भर करता है। अगर आप भी चार्टर्ड एकाउन्टेंट या सी.ए. बनने की इच्छा रखते हैं तो आप को इंस्टीट्यूट चार्टर्ड एकाउन्टेंट ऑफ इंडिया के फाउन्डेशन कोर्स में प्रवेश के लिए संपर्क करना चाहिए। यह कोर्स चार्टर्ड एकाउन्टेंसी के व्यवसायिक पाठï्यक्रम का प्रवेश द्वार है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume