करियर
में तरक्की के लिए सही ड्रैसिंग सैंस भी आवश्यक है। ड्रैसिंग सैंस का अर्थ
है स्वयं को इस तरह प्रैजेंट करना कि उसमें आपके प्रोफैशन की झलक मिले।
प्रॉपर ड्रैसिंग सैंस आपके करियर को आगे बढ़ाने में काफी मदद करती है। यह
जरूरी है कि ऑफिस में आप जो भी पहनें वह आपकी पर्सनैलिटी में निखार लाने के
साथ-साथ एक डीसैंट लुक भी दे।
आज का युवा वर्ग कोई भी ड्रैस खरीदने से पहले उसके कलर फैब्रिक और सिलाई के प्रति काफी जागरूक हो गया है। आप अपनी बॉडी शेप को ध्यान में रख कर ड्रैस सिलैक्ट करती हैं तो आपकी ओवरऑल पर्सनैलिटी उभर कर आती है। ऑफिस के अनुकूल ड्रैसिंग के कुछ टिप्स जानकर आप भी अलग नजर आ सकती हैं-
1. ऑफिस में कैजुअल वियर को भी स्मार्टली कैरी किया जा सकता है। सफेद टॉप या शर्ट को डार्क रंग की डैनिम के साथ पहनें।
2. ऑफिस में सलवार-कुर्ता जैसे भारतीय परिधान छोटे प्रिंट में पहन सकती हैं। इनकी खास बात यह है कि ये हर बॉडी शेप पर फिट बैठते हैं।
3. मौसम कोई भी हो कॉटन फैब्रिक हमेशा सर्वोपरि होता है।
4. ऑफिस में ज्यूलरी में ज्यादा चूडिय़ां और लटकते ईयररिंग्स पहनने से बचें। ऑफिस में हमेशा कम और सिंपल-सी ज्यूलरी पहनने को अधिमान दें।
5. वर्कप्लेस पर सलीके से बंधी सिंपल साड़़ी भी आपके व्यक्तित्व को गरिमा प्रदान करती है। साड़ी पहनते समय ध्यान रखें कि ब्लाऊज और पेटीकोट मैचिंग हों। ब्लाऊज का कपड़ा इतना पतला न हो कि नीचे पहनी ब्रा की शेप दिखाई दे। आपकी ब्रा की स्ट्रैप ब्लाऊज से बाहर नजर नहीं आनी चाहिए और ब्लाऊज की फिटिंग व साड़ी की चुन्नटें सही होनी चाहिएं।
6 कभी भी ऑफिस में हाई हील्ज न पहनें वर्ना उनकी खटखट करती आवाज से सबका ध्यान भंग होगा।
7 आपके ऑफिस बैग का कलर ग्रे, ब्राऊन, ब्लैक या व्हाइट होना जरूरी है अन्य कलर्स आपकी पर्सनैलिटी को फीका बनाते हैं।
8 आपके कपड़े साफ-सुथरे व अच्छी तरह प्रैस किए हुए होने चाहिएं।
9 अापकी वैल ड्रैस्ड होने के साथ ही मेकअप के तौर पर सनस्क्रीन, काजल और लिपग्लॉस ही इस्तेमाल में लाएं।
10 इन सबके अतिरिक्त सबसे अधिक जरूरी है कि शरीर की सफाई के प्रति सतर्क रहें और अपने व्यवहार को खुशनुमा और संयमित रखें।
11 अाप ऑफिस में बहुत ढीली या अधिक कसी ड्रैस पहनने से बचें। हमेशा सही फिटिंग वाली ड्रैस पहनें। ड्रैस की फिटिंग बॉडी के अनुरूप हो।