सफलता संयोग से नहीं मिलती

1 जितनी आप की सोच ऊंची और मजबूत होगी उतना ही आपका जीवन खुशहाल होगा।

2 आपका हर कदम मील का पत्थर साबित हो सकता है यदि आप अपने कदमों को पूरे होश और जोश के साथ उठाएं।

3 सफलता संयोग से नहीं मिलती, तूफानों का सामना करने का साहस करें और अपना सब कुछ उसमें झोंक दें।

4 कर्मचारियों के बिना आप व्यापार में सफल नहीं हो सकते। कर्मचारी आपकी फर्म के तीन पहिए हैं और चौथा पहिया आप हैं।

5 कोई भी प्रोडक्ट अपने आप नहीं बिकता, चाहे कितना भी अच्छा हो। उसको बेचने का तरीका ढूंढना पड़ता है।

6 जो कम्पनी एक बार ग्राहक की ब्लैकलिस्ट हो जाए तो फिर उस कम्पनी का पतन अपरिहार्य है।

7 अपनी क्वालिटी पर ध्यान दें, क्वालिटी कीमत से ज्यादा हैसियत रखती है। आज के दौर में घटिया चीज खरीदना कोई पसंद नहीं करता।

8 आपकी सेवा अच्छी है तो आपके ग्राहकों का विश्वास बढ़ता है। फिर आप की फर्म का विकास होगा।

9 अपने करीबी रिश्तेदार की अहमियत को समझें और उसकी कदर करना सीखें। दफ्तर का गुस्सा दूसरों पर न निकालें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
संस्कार News
संस्कार News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume