मैनेजमेंट टिप्स: अतिरिक्त समय निकालें

अप्रत्याशित संकट और खास घटनाएं हमें इस बात के लिए मजबूर कर देती हैं कि हम अत्यावश्यक कार्यों के लिए दिन में अतिरिक्त समय निकालें। बहरहाल, सप्ताह के सामान्य कामकाज में ये घंटे अनावश्यक मीटिंग्स, व्यवधानों और अकार्यकुशलता में खो जाते हैं। इस काम के लिए अगली आपातकालीन स्थिति का इंतजार न करें। यहां समय की बर्बादी से बचने के दो तरीके दिए गए हैं।

1 अपने कैलेंडर का विश्लेषण करें: पिछले महीने पर गौर करें। आपके लक्ष्यों की ओर बढऩे के लिए कौन सी मीटिंग्स सचमुच आवश्यक थीं? आने वाले महीने पर गौर करके उन मीटिंग्स को रद्द कर दें जिनसे कोई निष्कर्ष नहीं निकलने वाला हो।

2 फीडबैक लें : अक्सर समय बर्बाद करने वाली हमारी सबसे बुरी गतिविधियां हमें नजर ही नहीं आती हैं। इसलिए अपने अधीनस्थों और समकक्षों की राय लेकर पता लगाएं कि आप कौन से काम कम करें या छोड़ सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume