पितृत्वहीन बना सकता है यह प्रोफैशन

जो लोग पेंटिंग को अपना पेशा बनाते हैं उन्हें यह प्रोफैशन चुनने से पूर्व कई बार सोच लेना चाहिए क्योंकि पेंट के रंग उन्हें पिता बनने से वंचित कर सकते हैं। हाल ही में हुए शोध से पता चला है कि पेंट के रंगों में ऐसे रसायन होते हैं जो पुरुषों की सांस द्वारा उनके भीतरी भागों में समा जाते हैं और उनके अंडकोशों पर बुरा प्रभाव डालते हैं।

ऐसे में या तो व्यक्ति पिता बनने के गुण ही खो बैठता है या अगर वह पिता बन भी जाता है तो उसके बच्चे में मानसिक विकलांगता पाई जाती है। वैसे शोधकर्ता मानते हैं कि ऐसा सभी व्यक्तियों के साथ नहीं होता परंतु फिर भी उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। बेहतर है कि इस पेशे को चुनने से पूर्व डाक्टरी सलाह ले ली जाए क्योंकि कुछ रसायन ऐसे होते हैं जो व्यक्ति की शारीरिक प्रवृति के अनुसार ही उसे नुक्सान पहुंचाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume