अपनी कमजोरियों पर मेहनत करें

जब आप किसी चीज में खासतौर पर अच्छे होते हैं तो उस शक्ति का अधिकतम उपयोग करना आसान होता है। मिसाल के तौर पर, यदि आपका फोरहैंड बहुत शक्तिशाली है तो आप इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करेंगे। लेकिन यदि आप अपनी कमजोरियों को शक्तियों में बदल लेते हैं तो आपकी प्रतिस्पर्धा की धार पैनी हो जाएगी और आप अधिक प्रभावी लीडर बन जाएंगे इसलिए अपने कमजोर बिंदुओं को बेहतर बनाने पर ऊर्जा केन्द्रित करें।

 पिछली प्रदर्शन समीक्षा के बारे में सोचें या अपने समकक्षों से पूछें कि वह कौन-सी एक आवश्यक काबिलियत है, जिसे सीखने पर आप वर्तमान माहौल में अधिक सफल हो सकते हैं। अच्छी छाप छोडऩे का इससे बेहतर दूसरा तरीका नहीं है कि जब हर व्यक्ति आपसे फोरहैंड की उम्मीद कर रहा हो उसी वक्त आप घातक बैक हैंड का इस्तेमाल करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume