कैसे करें बॉस को अपने वश में?

कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए बॉस के सहयोग की आवश्यकता होती है मगर कुछ  बॉस अपनी स्वयं की नौकरी को लेकर असुरक्षित महसूस करते हैं। कहीं उनकी पोजिशन पर कोई आंच न आ जाए। ऐसी असुरक्षा की भावना के चलते वो अपने सहकर्मियों को आगे बढ़ने का मौका ही नहीं देते यही नहीं कुछ बॉस तो अपने कर्मचारियों के काम का श्रेय भी ले उड़ते हैं। कॅरियर में ऊंचे पायदान पर पहुंचने के लिए भाग्य रूपी बॉस का वरदहस्त होना काफी हद तक अवश्यक है। तो आईए जानें  कैसे अपने बॉस को वश में किया जा सकता है।

 1- बॉस गुरू ग्रह का कारक है। आप अपने गुरू ग्रह अर्थात बृहस्पति देव को शक्तिशाली और खुश करने के लिए केसर का तिलक लगाएं और केले का सेवन करें।

 2- अगर आपका बॉस आपके काम में हमेशा कोई न कोई गलती निकालता रहता है तो आपको उसका नाम लेकर 40 दिन तक रोजाना एक लौंग को जलाना है।  बॉस शीघ्र ही आपका मुरीद बन जाएगा।

3- क्या आपकी कुण्डली में दशमेश पिड़ित है? षष्ठेश भाव सन्धि में फंसा है? या फिर शत्रु राशि में पड़ा है तो आपकी अपने बॉस से निभेगी नहीं। बॉस को अपने वश में करने के लिए हरे रंग की वस्तुएं भेंट करें।

4-  महिला बॉस को खुश रखने के लिए शुक्र व चन्द्र का उपाय करें क्योंकि ये दोनों ग्रह स्त्री ग्रह माने जाते हैं। चांदी के गिलास में पानी पिएं एवं थोड़ा सा कपूर अपनी  महिला बॉस का नाम लेकर जलाएं।

5-  यदि बॉस वृद्ध है तो उसकी नजरों में ऊंचा उठने के लिए शनि संबंधित उपाय करें जैसे शनिवार को शराब और धूम्रपान का सेवन न करें और शनि यन्त्र को शुद्ध करके धारण करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
संस्कार News
संस्कार News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume