रईस या सैलीब्रिटी कस्टमर व्यक्तिगत तौर पर स्टाइलिस्ट्स की सेवाएं लेते हैं

भारत में लग्जरी लाइफस्टाइल उत्पाद तथा सेवा का इंडस्ट्री में तीव्र विकास हो रहा है और भारतीय बाजार अंतर्राष्ट्रीय लग्जरी ब्रांड्स के लिए सर्वाधिक पसंदीदा बाजारों में शामिल हो चुका है। भारतीय लग्जरी उत्पाद बाजार पर किए गए एक सर्वे के अनुसार 2015 तक भारतीय लग्जरी ब्रांड मार्कीट 14.7 बिलियन यू.एस. डॉलर का हो जाएगा। यह 2011 की तुलना में 110 प्रतिशत अधिक है।

योग्यता एवं कौशल 
लग्जरी लाइफस्टाइल उत्पाद उद्योग को ऐसे प्रशिक्षित पेशेवरों की जरूरत है जिन्हें ब्रांड्स की गहरी समझ हो। जो ब्रांड के मूल तत्वों या गुणों को ग्राहकों के समक्ष प्रभावी ढंग से पेश कर सकें। उन्हें ग्राहकों के अनुभवों को सांझा करते हुए उन्हें सर्वोत्तम सेवा प्रदान करने में सक्षम होना चाहिए। इस काम के लिए ऐसे लोगों की जरूरत है जो व्यवहार कुशल हों, जिनके व्यक्तित्व में आकर्षण हो, वे आत्मविश्वास से लबरेज हों और सभी ग्राहकों से एक समान व्यवहार करते हुए उन्हें व्यक्तिगत सेवा प्रदान करें।

प्रशिक्षित पेशेवरों की भारी कमी

इस उद्योग में तीव्र विकास के बीच मांग को पूरा कर सकने वाले प्रशिक्षित पेशेवरों की हमारे यहां भारी कमी है। इस क्षेत्र को व्यवसाय देने वाले सम्भ्रांत वर्ग के ग्राहकों की पसंद को समझना भी एक सबसे बड़ी चुनौती है। चूंकि वे ही लग्जरी उत्पाद तथा सेवाओं के मुख्य लक्ष्य हैं, उन पर ही इस उद्योग का आधार टिका हुआ है।

कोर्स

देश में अनेक संस्थानों में इस विषय से संबंधित कोर्स करवाए जा रहे हैं।  इनमें लग्जरी मैनेजमैंट में डिप्लोमा तथा फैशन स्टाइलिंग में एडवांस्ड डिप्लोमा भी शामिल हैं। प्रतिष्ठित संस्थानों में ऐसे कोर्स सर्टीफाइड इमेज कंसल्टैंट्स की देखरेख में करवाए जाते हैं। लग्जरी मैनजमैंट कोर्स छात्रों को लग्जरी लाइफस्टाइल ब्रांड्स के साथ काम करने के लिए तैयार करता है जबकि फैशन स्टाइलिंग कोर्स के तहत उन्हें सिखाया जाता है कि किस प्रकार वे ग्राहकों को सलाह दे सकते हैं कि अपने रंग-रूप तथा काया के अनुरूप उनके लिए कैसी चीजों की खरीदारी करना सही रहेगा। फैशन स्टाइलिस्ट्स चाहें तो मीडिया एवं एंटरटेनमैंट इंडस्ट्री में फिल्मों, टैलीविजन तथा फैशन संबंधी ईवैंट्स में स्टाइलिंग का काम कर सकते हैं। कुछ रईस या सैलीब्रिटी कस्टमर अपने लिए व्यक्तिगत तौर पर भी स्टाइलिस्ट्स की सेवाएं लेते हैं।

प्रमुख संस्थान 
भारत में इमेज कंसल्टिंग बिजनैस इंस्टीच्यूट
ई.एस.एस.ई.सी. बिजनैस स्कूल के सहयोग से आई.आई.एम.
अहमदाबाद, गुजरात (ग्लोबल मैनेजमैंट प्रोग्राम इन लग्जरी)

यूरोप में लंदन कॉलेज ऑफ फैशन, लंदन
एस.डी.ए. बोक्कोनी स्कूल ऑफ मैनेजमैंट, इटली

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume