निपुणता से निर्णय लें

चाहे आप तेजी से स्थायी निर्णय लेेने में यकीन रखते हों या ज्यादा सावधानी और समय लगाकर निर्णय लेते हों, बेहतर निष्कर्षों पर पहुंचने और निर्णय के जाल से बचने के लिए इन तीन सुझावों को आजमाएं :

1 कार्य के लिए सही व्यक्तियों का चुनाव करें :
निर्णय लेना इनपुट को आऊटपुट में बदलने की प्रक्रिया है। यदि आप सर्वश्रेष्ठ निर्णय लेना चाहते हैं, तो उस क्षेत्र के जानकार व विश्वसनीय लोगों की राय और विचार प्राप्त करके अपने इनपुट को अधिकतम कर लें।

2 यह निर्णय लें कि आप किस प्रकार निर्णय लेंगे : निर्णय लेने की प्रक्रिया के दौरान अक्सर नोक-झोंक होती है। स्वयं और सभी संबद्ध लोगों को स्पष्टता से बता दें कि निर्णय पर पहुंचने के लिए आप कौन से कदम उठाएंगे।

3 विविधता की मांग करें : बहुत ज्यादा सहमति खतरनाक होती है। आपको विरोधी विचारों की आवश्यकता होती है। अल्पमत के दृष्टिकोण को बोलने का अवसर प्रदान करें या कोई विरोधी पक्ष स्थायी रूप से नियुक्त कर दें। ‘दूसरे पहलू’ को सुनने पर आप बेहतर जवाब तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume