कैसे पाएं ब्रिटिश काऊंसिल स्कॉलरशिप

ब्रिटिश काऊंसिल स्कॉलरशिप

यूनाइटेड किंगडम में उच्च शिक्षा हासिल करने के इच्छुक युवाओं के लिए ब्रिटिश काऊंसिल ने 360 छात्रवृत्तियों की घोषणा की है जिनके तहत छात्रों को करीब कुल 10 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। ये छात्रवृत्तियां इंगलैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स एवं उत्तरी आयरलैंड में स्थित संस्थानों में 260 अंडर ग्रैजुएट एवं पोस्ट ग्रैजुएट कोर्सेज के लिए दी जाएंगी।


जी विद्यार्थी स्कॉलरशिप

एनिमेशन में करियर बनाने में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए जी इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिएटिव आर्ट (जैड.आई.सी.ए.) में छात्रवृत्ति के तहत कोर्स हेतु 1 हजार छात्रों का चयन किया जाएगा। यह छात्रवृत्ति संस्थान के देशभर में स्थित 30 केंद्रों में उपलब्ध सभी कोर्सेज के लिए दी जाएगी। छात्रवृत्ति हेतु चयन एक परीक्षा तथा साक्षात्कार के बाद किया जाएगा जिसके लिए आवेदन प्रपत्र 31 दिसम्बर तक स्वीकार किए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SANSKAR NEWS LIVE
SANSKAR NEWS LIVE

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume